Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Entertainment News : सोनू निगम का इमोशनल पल, लाइव परफॉरमेंस में बिगड़े सुर, वीडियो शेयर कर बताया रोने का कारण...

वीडियो शेयर करके अपने रोने के पीछे का कारण और गाने के दौरान सुर बिगड़ने की बात स्वीकार की।

Entertainment News : सोनू निगम का इमोशनल पल, लाइव परफॉरमेंस में बिगड़े सुर, वीडियो शेयर कर बताया रोने का कारण...
X

Entertainment News : मुंबई। सोनू निगम, जिनकी आवाज़ को भारतीय संगीत उद्योग में सबसे सुरीली आवाज़ों में से एक माना जाता है, हाल ही में एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान इमोशनल हो गए। बेंगलुरु में हुए इस कॉन्सर्ट में सोनू ने फिल्म भूल भुलैया 3 का गाना मेरे डोलना सुन गाया, लेकिन गाने के अंत में उनकी आंखों से आंसू छलक आए। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोनू ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके अपने रोने के पीछे का कारण और गाने के दौरान सुर बिगड़ने की बात स्वीकार की।

Entertainment News : बता दें कि बेंगलुरु में हुए लाइव कॉन्सर्ट के दौरान सोनू निगम ने मेरे डोलना सुन गाना गाया। गाने के अंत में वे इतने इमोशनल हो गए कि उनकी आंखों से आंसू निकल आए। इस दौरान उनके सुर भी बिगड़ गए, लेकिन दर्शकों ने उनके इस इमोशनल पल को खूब सराहा। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद सोनू ने अपने फैंस से साफ़ किया कि उनके रोने के पीछे क्या कारण था।

Entertainment News : सोनू निगम ने एक वीडियो शेयर करते हुए बताया, आज, बेंगलुरु में मेरा एक शो था। परफॉरमेंस के बाद, मैं इमोशनल, शारीरिक और मानसिक रूप से इतना थक गया था कि मैं इतनी देर तक सोता रहा। आज बेंगलुरु के शो के बाद समझ आया कि कभी-कभी सुर ना भी लगे पर ऐसी लौ लग जाती है, ऐसा माहौल बन जाता है कि लोग उसे हाथों-हाथ ले लेते हैं, कनेक्ट कर जाते हैं और रो देते हैं।

Entertainment News : उन्होंने आगे कहा, तय कर लिया था कि नहीं गाऊंगा। रिहर्सल भी नहीं थी। मैंने सोचा बिजुरिया जैसे गाने के बाद, जहां इतना नाचना, चिल्लाना तो गा पाऊंगा या नहीं। फिर गा लिया। अगर गाते गाते रो देता और गाना पूरा नहीं करता तो लोग सोचते के छेड़के गाना नहीं गाते।

Entertainment News : फैंस की प्रतिक्रिया-
सोनू निगम के इस इमोशनल पल को फैंस ने खूब सराहा। सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसकों ने उनकी ईमानदारी और संवेदनशीलता की तारीफ की। कई लोगों ने लिखा कि यही वजह है कि सोनू निगम की आवाज़ लाखों दिलों को छूती है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire