Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Entertainment News : बोनी कपूर ने महाकुंभ में लगाई संगम की डुबकी, भीड़ देखकर बोले- अब यकीन हो रहा है...

उन्होंने कहा कि महाकुंभ का यह नजारा उन्हें भारत की विविधता और आस्था की ताकत का एहसास कराता है।

Entertainment News : बोनी कपूर ने महाकुंभ में लगाई संगम की डुबकी, भीड़ देखकर बोले- अब यकीन हो रहा है...
X

Entertainment News : प्रयागराज। महाकुंभ मेले की धूम जारी है और इस बार बॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूसर बोनी कपूर भी संगम में डुबकी लगाने प्रयागराज पहुंचे। रविवार को प्रयागराज आए बोनी कपूर ने महाकुंभ की भीड़ को देखकर कहा कि उन्होंने पहले कभी ऐसा नजारा नहीं देखा। उन्होंने कहा, "अब यकीन हो रहा है कि हमारे देश की आबादी 140-150 करोड़ है।"

Entertainment News : बोनी कपूर ने बताया कि वह पहले भी प्रयागराज आ चुके हैं, लेकिन इस बार का नजारा बिल्कुल अलग है। उन्होंने कहा, "मैं यहां कई बार आ चुका हूं। एक बार मैं अपने दादा की अस्थियां लेकर आया था। उसके बाद मैं प्रयागराज में एक इवेंट में भी आया था, लेकिन मैंने ऐसा नजारा पहले कभी नहीं देखा।" महाकुंभ में आई भीड़ को देखकर बोनी कपूर ने कहा, "यहां का पूरा माहौल…भारत में बहुत सारे लोग हैं। मैं अब मानता हूं कि भारत की आबादी 140-150 करोड़ है।"

Entertainment News : बोनी कपूर से पहले भी कई बॉलीवुड सितारे महाकुंभ में संगम की डुबकी लगा चुके हैं। इनमें रेमो डिसूजा, शंकर महादेवन, अनुपम खेर, अदा शर्मा, हेमा मालिनी, पंकज कपूर और कबीर खान जैसे नाम शामिल हैं। महाकुंभ मेले में देश के कोने-कोने से लाखों श्रद्धालु संगम में डुबकी लगाने पहुंच रहे हैं। इस बार का महाकुंभ मेला और भी खास है क्योंकि इसमें बड़ी संख्या में बॉलीवुड सेलेब्स और अन्य हस्तियों की उपस्थिति देखने को मिल रही है।

Entertainment News : बोनी कपूर ने संगम में डुबकी लगाकर पवित्र नदियों के संगम का आशीर्वाद लिया और इस अनोखे अनुभव को अपने शब्दों में व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि महाकुंभ का यह नजारा उन्हें भारत की विविधता और आस्था की ताकत का एहसास कराता है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire