Top
Begin typing your search above and press enter to search.

नए साल का जश्न मनाने जा रही इंजीनियरिंग छात्रा को ट्रेलर ने कुचला, मौत

नए साल का जश्न मनाने जा रही इंजीनियरिंग छात्रा को ट्रेलर ने कुचला, मौत
X

बिलासपुर। नए साल का जश्न मातम में बदल गया जब औंरापानी जाते समय स्कूटी सवार इंजीनियरिंग की छात्रा को तेज रफ्तार हाइवा ने कुचल दिया। हादसे में छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दोस्त को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद हाइवा चालक ट्रेलर लेकर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, मृतक छात्रा मुंबई से इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने बिलासपुर आई थी।

नए साल के मौके पर वह अपने दोस्तों के साथ जश्न मनाने औंरापानी जा रही थी। इस दौरान एनएच सेंदरी-सकरी बायपास ओवरब्रिज पर तेज गति से आ रहे हाइवा ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उसके साथ स्कूटी पर सवार उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तुरंत सिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रेलर चालक की तलाश शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire