Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Eng vs Ind: स्मिथ-ब्रूक की अर्धशतकीय साझेदारी, लंच तक इंग्लैंड का स्कोर 327/5

Vpb
Eng vs Ind: स्मिथ-ब्रूक की अर्धशतकीय साझेदारी, लंच तक इंग्लैंड का स्कोर 327/5
X

Eng vs Ind: नई दिल्ली: हेडिंग्ले में एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी टेस्ट के तीसरे दिन रविवार को लंच तक इंग्लैंड के हैरी ब्रूक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 65 गेंदों में अपना 12वां टेस्ट अर्धशतक पूरा किया। इंग्लैंड ने 77 ओवर में 327/5 रन बनाए, लेकिन भारत के 471 रनों के स्कोर से अभी 144 रन पीछे है। ब्रूक ने 57 रन बनाकर नाबाद पारी खेली, जबकि जेमी स्मिथ ने 45 गेंदों में नाबाद 29 रन जोड़े। दोनों की 73 गेंदों में 51 रनों की साझेदारी ने इंग्लैंड को मजबूती दी।

दूसरे दिन ब्रूक को दो बार जीवनदान मिला। पहले जसप्रीत बुमराह की नो-बॉल पर वह शून्य पर बचे, फिर 46 रन पर ऋषभ पंत ने रवींद्र जडेजा की गेंद पर उनका कैच छोड़ा। ब्रूक ने इसका फायदा उठाते हुए प्रसिद्ध कृष्णा की गेंदों पर चौका और छक्का लगाया। दूसरी ओर, ओली पोप (106) ने कृष्णा की गेंद पर छह रन जोड़कर पंत को टेस्ट में 150वां कैच दिया। बेन स्टोक्स 20 रन बनाकर मोहम्मद सिराज की गेंद पर आउट हुए, जिससे उनकी खराब फॉर्म उजागर हुई।

स्मिथ ने सिराज और शार्दुल ठाकुर की गेंदों पर शानदार बाउंड्री लगाई, लेकिन जडेजा की गेंद पर डेब्यूटेंट बी साई सुदर्शन ने उनका कैच छोड़ा। इंग्लैंड ने सत्र में और विकेट नहीं गंवाए, लेकिन लंच के बाद नई गेंद के साथ बुमराह की कड़ी चुनौती का सामना करना होगा। भारत ने गेंदबाजी में नियंत्रण बनाए रखा, हालांकि बुमराह अपने तीन विकेटों में और इजाफा नहीं कर सके।

भारत ने ने अपने सभी विकेट खोकर पहली पारी में 471 रन बनाए, जिसमें भारत की तरफ से कप्तान शुभमन गिल 147 रन बनाए; जबकि बेन स्टोक्स ने 4-66 झटके, इंग्लैंड 327/5 (ओली पोप 106, बेन डकेट 62; जसप्रीत बुमराह 3-67).


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire