Top
Begin typing your search above and press enter to search.

ENG vs IND: लीड्स पहुंची भारतीय टीम, इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट से पहले BCCI ने शेयर किया Video

ENG vs IND: लीड्स पहुंची भारतीय टीम, इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट से पहले BCCI ने शेयर किया Video
X

ENG vs IND: नई दिल्ली/लीड्स। भारत और इंग्लैंड के बीच बहुप्रतीक्षित पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ की शुरुआत 20 जून से लीड्स में होने जा रही है। इस सीरीज के पहले मुकाबले के लिए भारतीय टीम लंदन से लीड्स पहुंच चुकी है। खास बात यह रही कि टीम इंडिया ने लंदन से लीड्स तक का सफर ट्रेन से किया, जिसकी झलक बीसीसीआई ने एक मजेदार वीडियो के ज़रिए साझा की है।

खिलाड़ियों की मस्ती, कैमरे में कैद

बीसीसीआई द्वारा जारी वीडियो में भारतीय खिलाड़ी ट्रेन में मस्ती करते नज़र आ रहे हैं। खिलाड़ियों ने सफर के दौरान सेल्फी ली, बातचीत की और हल्के-फुल्के अंदाज़ में यात्रा का लुत्फ उठाया। वीडियो में केएल राहुल का अलग अंदाज़ देखने को मिला, जब टीम के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने उनकी तस्वीर खींची।


शुभमन गिल बने टेस्ट कप्तान

भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी इस बार युवा बल्लेबाज शुभमन गिल के हाथों में सौंपी गई है। रोहित शर्मा और विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद यह गिल के लिए एक बड़ी जिम्मेदारी है। फैंस और क्रिकेट पंडितों को उनसे बड़े प्रदर्शन की उम्मीद है।

ऋषभ पंत पर टिकी निगाहें

टीम में सबसे अनुभवी बल्लेबाज़ इस बार केएल राहुल हैं, जिन्होंने इंग्लैंड में पिछली टेस्ट सीरीज में शानदार शतक जड़ा था। वहीं ऋषभ पंत भी फॉर्म में वापसी कर चुके हैं और उन्हें उपकप्तान बनाया गया है। आईपीएल में उनका प्रदर्शन मिलाजुला रहा, लेकिन अंतिम मैच में शतक लगाकर उन्होंने अपनी तैयारी का संकेत दे दिया।

नए चेहरों को मिला मौका

इस बार भारतीय टेस्ट टीम में दो नए चेहरों की एंट्री हुई है साई सुदर्शन और अर्शदीप सिंह। सुदर्शन ने आईपीएल 2025 में 700 से ज्यादा रन बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। वहीं अर्शदीप ने लिमिटेड ओवर्स में निरंतर अच्छा प्रदर्शन करते हुए टेस्ट टीम में जगह बनाई है।

इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश रेड्डी, रविंद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, केएल राहुल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire