Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Eng vs Ind: पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन भी काली पट्टी बांधकर उतरे भारत-इंग्लैंड के खिलाड़ी, बड़ी वजह आई सामने

Eng vs Ind: पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन भी काली पट्टी बांधकर उतरे भारत-इंग्लैंड के खिलाड़ी, बड़ी वजह आई सामने
X

Eng vs Ind: नई दिल्ली/लीड्स: लीड्स में चल रहे भारत-इंग्लैंड पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने पूर्व इंग्लिश तेज गेंदबाज डेविड लॉरेंस के सम्मान में काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे। रविवार को 61 वर्ष की आयु में लॉरेंस का निधन हो गया। वह पिछले एक साल से मोटर न्यूरॉन बीमारी (एमएनडी) से जूझ रहे थे। लॉरेंस इंग्लैंड के लिए खेलने वाले ब्रिटिश मूल के पहले अश्वेत क्रिकेटर थे, जिन्हें 'सिड' उपनाम से जाना जाता था।

लॉरेंस ने 1988 से 1992 तक इंग्लैंड के लिए पांच टेस्ट मैचों में 18 विकेट और एक वनडे में चार विकेट लिए। ग्लूस्टरशर के लिए 185 प्रथम श्रेणी मैचों में 515 विकेट और 113 लिस्ट-ए मैचों में 155 विकेट उनके नाम हैं। 1992 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन टेस्ट में चोट के कारण उनका अंतरराष्ट्रीय करियर खत्म हो गया। बीसीसीआई ने बयान जारी कर कहा, "भारत और इंग्लैंड के खिलाड़ी डेविड लॉरेंस को श्रद्धांजलि देने के लिए काली पट्टी बांधकर खेल रहे हैं।"

मैच से पहले दोनों टीमों ने तालियां बजाकर लॉरेंस को याद किया। लॉरेंस के परिवार ने कहा, "वह क्रिकेट और समाज में प्रेरणा का स्रोत थे।" मैच की बात करें तो भारत ने पहली पारी में 471 रन बनाए, जिसमें यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल और ऋषभ पंत के शतक शामिल हैं। तीसरे दिन लंच तक इंग्लैंड ने 5 विकेट पर 327 रन बनाए, लेकिन वह अभी भी 144 रन पीछे है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire