Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

अतिक्रमण कार्रवाई लोगों के लिए बनी मुसीबत का सबब, ट्रैफिक जाम होने से दिन भर सड़कों पर रेंगते रहे वाहन

सोमवार को रेलवे स्टेशन के सामने वर्षों से बनी हुई दुकानों को हटाने की कार्रवाई की गई।

अतिक्रमण कार्रवाई लोगों के लिए बनी मुसीबत का सबब, ट्रैफिक जाम होने से दिन भर सड़कों पर रेंगते रहे वाहन
X

MP News : भोपाल। शहर में चल रहे मेट्रो निर्माण कार्य के कारण लोगों को भारी परेशानी हो रही है। बिना प्लान के सड़कों पर बैरिकेडिंग किए जाने से वाहन चालकों का निकलना मुश्किल हो रहा है। शहर मेंं जगह-जगह मुख्य सड़कों पर बैरिकेडिंग किए जाने से सड़कों की चौड़ाई कम हो गई है,जिससे दिन में कई बार जाम के हालात बन रहे हैं। सोमवार को रेलवे स्टेशन के सामने वर्षों से बनी हुई दुकानों को हटाने की कार्रवाई की गई।

MP News : मेट्रो प्रबंधन के साथ जिला प्रशासन और नगर निगम के टीमों ने वहां से अतिक्रमण हटाया तो भारी जाम के हालात बन गए। सुबह से शाम तक पुरानी शहर की अधिकांश सड़को पर वाहन रेंगते हुए नजर आएं। दो पहिया, चार पहिया वाहन चालकों के साथ अमजन को परेशान होना पड़ा।

MP News : भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 6, भारत टॉकीज के आगे, अल्पना तिराहा,नादरा बस स्टैंड,भोपाल टाकीज,काजी कैम्प और करोंद ब्रिज से करोंद चौराहे तक बैरिकेटिंग और ट्रैफिक दबाव होने के चलते यहां दिन भर जाम के हालात बने। शाम के समय ऑफिस टाइमिंग खत्म होने के बाद घरों के लिए निकले लोग भी जाम में फंस गए। इसके अलावा स्कूल कॉलेज के स्टूडेंट की बसें भी जाम में फंसी रही जिससे बच्चे बुरी तरह परेशान होते हुए नजर आएं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire