Create your Account
मुख्तार गैंग के शूटर अनुज कनौजिया का Encounter, 25 राउंड चली गोली, पत्नी भी है गैंगस्टर
- Pradeep Sharma
- 30 Mar, 2025
Encounter of Mukhtar gang's shooter Anuj Kanaujia: उत्तर प्रदेश STF और झारखंड पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रविवार को दोनों टीमों ने मिलकर मुख्तार अंसारी गैंग के शूटर अनुज कनौजिया का एनकाउंटर कर दिया। जमशेदपुर में हुई
जमशेदपुर। Encounter of Mukhtar gang's shooter Anuj Kanaujia: उत्तर प्रदेश STF और झारखंड पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रविवार को दोनों टीमों ने मिलकर मुख्तार अंसारी गैंग के शूटर अनुज कनौजिया का एनकाउंटर कर दिया। जमशेदपुर में हुई मुठभेड़ में दोनों तरफ से 25 राउंड से अधिक गोलियां चलीं। गोलीबारी में ढाई लाख के इनामी अनुज मारा गया। STF के डीएसपी धर्मेश कुमार शाही घायल हुए हैं। उन्हें जमशेदपुर TMH में भर्ती कराया गया।
Encounter of Mukhtar gang's shooter Anuj Kanaujia: UP STF को सूचना मिली कि अनुज जमशेदपुर में किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहा है। यूपी एसटीएफ ने झारखंड पुलिस से संपर्क किया। शनिवार रात 10:30 बजे पुलिस ने छोटा गोविंदपुर स्थित अनुज के ठिकाने को घेर लिया। खुद को घिरता देख अनुज ने रविवार तड़के पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। मुठभेड़ में अनुज ने बम भी फेंके, लेकिन बम फटा नहीं।
Encounter of Mukhtar gang's shooter Anuj Kanaujia: 25 राउंड चली गोली
मुठभेड़ में दोनों तरफ से 25 राउंड से अधिक गोलियां चलीं। जवाबी कार्रवाई में अनुज कनौजिया को गोली लग गई। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। STF के डीएसपी धर्मेश कुमार शाही घायल हुए हैं। उनके बाएं कंधे पर गोली लगी है। उन्हें जमशेदपुर TMH में भर्ती कराया गया। बता दें कि 36 साल के अनुज पर दो दिन पहले ही मऊ पुलिस ने 2.50 लाख रुपए का इनाम घोषित किया था।
Encounter of Mukhtar gang's shooter Anuj Kanaujia: पत्नी भी गैंगस्टर
अनुज की गैंगस्टर पत्नी भी मऊ जेल में है। शादी के बाद रीना पति अनुज के अवैध धंधों को संभालती थी। 2023 में रंगदारी के मामले में पुलिस ने रीना को झारखंड के रांची से अरेस्ट किया था। फिलहाल, वह मऊ जेल में बंद है और उसके साथ उसके दो बच्चे भी हैं। उसकी पत्नी पहले उसकी प्रेमिका रह चुकी है। उसकी खूबसूरती के भी खूब चर्चे थे।
Related Posts
More News:
- 1. Mahakaal Darshan: स्वयं भू बाबा महाकालेश्वर के घर बैठे करें दिव्यदर्शन, देखें Live
- 2. CG Suspended : ड्यूटी में शराब का नशा पड़ा भारी, लापरवाह प्रधान आरक्षक निलंबित
- 3. Jonny Bairstow stranded in Abu Dhabi: मिडिल ईस्ट तनाव के बीच अबू धाबी में फंसे इंग्लिश प्लेयर जॉनी बेयरस्टो, सोशल मीडिया पर ब्रिटेन सरकार से की मदद की अपील
- 4. CG Assembly Budget Session: धान खरीदी पर मंत्री के जवाब से नाराज विपक्ष का बर्हिगमन, भूपेश ने पूछा- कितने किसानों के धान का समर्पण कराया गया
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

