Begin typing your search above and press enter to search.
Encounter : स्वतंत्रता दिवस से पहले जम्मू-कश्मीर में मुठभेड़, सेना के कैप्टन शहीद, ऑपरेशन जारी...
Encounter : डोडा। स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले, जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच एक और मुठभेड़ हो रही है।

Encounter : डोडा। स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले, जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच एक और मुठभेड़ हो रही है। इस मुठभेड़ में भारतीय सेना के 48 नेशनल राइफल्स के एक कैप्टन शहीद हो गए हैं। सेना के अधिकारियों ने इस दुखद खबर की पुष्टि की है। यह ऑपरेशन अब भी जारी है, और इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ तेज हो गई है।
Encounter : डोडा इलाके में यह मुठभेड़ तब शुरू हुई, जब सेना ने आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद एंटी-टेरर ऑपरेशन शुरू किया। इस ऑपरेशन के दौरान सेना ने एम-4 राइफल और तीन बैग बरामद किए हैं। इससे पहले खबर आई थी कि एक आतंकी घायल हो गया था, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने अभियान तेज कर दिया था।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


