Begin typing your search above and press enter to search.
पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी, 4 नक्सलियों के शव बरामद

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के माड़ के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में अब तक 4 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। मुठभेड़ में 2 हथियार भी बरामद किए गए हैं।
सुबह से ही सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच संघर्ष जारी है, जिसमें कांकेर और नारायणपुर जिले के अलावा अन्य जिलों के सुरक्षा बल भी शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार, महाराष्ट्र के सुरक्षाबलों ने माड़ के इलाके को घेर लिया है और रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है। मुठभेड़ में कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। स्थिति अभी भी तनावपूर्ण बनी हुई है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


