Create your Account
सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक नक्सली ढेर
सुकमा। सुरक्षाबलों की कार्रवाई से छत्तीसगढ़ में नक्सली अब बैकफुट पर नजर आ रहे हैं। प्रमुख नक्सली नेताओं के मारे जाने के बाद, अब अन्य राज्यों में सक्रिय नक्सली छत्तीसगढ़ में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे हैं। इसी सिलसिले में गुरुवार को सुकमा-ओडिशा सीमा पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई।
यह मुठभेड़ ओडिशा पुलिस के साथ हुई, जिसमें एक नक्सली के मारे जाने की पुष्टि हुई है। वहीं, एक जवान घायल हो गया है। घटना के बाद क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है।
सूत्रों के अनुसार, मुठभेड़ सुकमा जिले के एर्राबोर इलाके की सीमा पर हुई। जवानों को जानकारी मिली थी कि बड़ी संख्या में ओडिशा के नक्सली छत्तीसगढ़ में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे हैं। जैसे ही नक्सली एर्राबोर सीमा से आगे बढ़े, सुरक्षाबलों ने उनका सामना किया। इस मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर हो गया और एक जवान घायल हो गया। फिलहाल क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
Related Posts
More News:
- 1. AUS W vs ENG W T20 WC Final: खिताबी मुकाबले में आमने सामने होगी इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया, लॉर्ड्स में खेला जाएगा फाइनल, जानिए पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग 11 और स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
- 2. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून एक्टिव, गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान, जानें रायपुर के मौसम का हाल
- 3. CG News : हैवान बना पति, पत्नी को बुलेट बाइक से कई बार कुचलने की कोशिश, हत्या के प्रयास में गिरफ्तार
- 4. DU Admission 2026: यूजी कोर्सेज में दाखिले के लिए 1.42 लाख से अधिक छात्रों ने किया रजिस्ट्रेशन, 67 कॉलेजों की 71 हजार सीटों पर होगा एडमिशन
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

