Top
Begin typing your search above and press enter to search.

पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर

पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर
X
कांकेर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर और नारायणपुर जिले की सीमा पर स्थित माड़ इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ जारी है। पुलिस अधीक्षक आई के एलिसेला ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।

कई नक्सलियों के मारे जाने की सूचना
मुठभेड़ में कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर सामने आ रही है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। जानकारी के अनुसार, मौके से हथियारों की बरामदगी भी हुई है।

संपर्क स्थापित करने में कठिनाई
यह मुठभेड़ नक्सलियों के कोर इलाके में हो रही है, जिससे जवानों के साथ संपर्क स्थापित करने में कठिनाई आ रही है। फिलहाल सुरक्षा बलों का ऑपरेशन जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire