Begin typing your search above and press enter to search.
बासागुड़ा में पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़, दो नक्सली ढेर

बीजापुर: बासागुड़ा थाना क्षेत्र के नेंद्रा इलाके में पुलिस और माओवादियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में दो माओवादी मारे जाने की खबर है। मुठभेड़ के बाद भी पुलिस का ऑपरेशन जारी है, और सुरक्षाबल क्षेत्र में अन्य माओवादियों की तलाश में जुटे हुए हैं। यह मुठभेड़ अबूझमाड़ क्षेत्र में कल हुए बड़े ऑपरेशन के बाद हुई है, जिसमें सात वर्दीधारी नक्सलियों को मार गिराया गया था। लगातार हो रही इन कार्रवाईयों से माओवादी गतिविधियों पर लगाम लगाने की सुरक्षा एजेंसियों की कोशिशें साफ दिखती हैं।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
ऑपरेशन जारी रहने के बीच प्रशासन ने आसपास के इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं ताकि स्थानीय निवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और माओवादी गतिविधियों पर नियंत्रण रखा जा सके। मामले में आगे की जानकारी का इंतजार है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


