Breaking News
Create your Account
अनुकंपा नियुक्ति पाने के लिए परेशान कर्मचारी, कुलपति के खिलाफ खोला मोर्चा
भोपाल। राजधानी भोपाल के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह होने से पहले ही राजनीति का अखाड़ा बनता जा रहा है। विकलांग एवं ब्लाइंड लोगों की अनुकंपा एवं नियुक्ति को लेकर बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में कर्मचारी और कुलपति आमने-सामने आ गए है। कर्मचारी कुलपति के खिलाफ बीते 5 दिनों से लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। कर्मचारियों का आरोप है की कुलपति एसके जैन कर्मचारियों का हित नही चाहते है। सूत्रों की मानो तो एक सौ तीन पद यहां पर खाली हैं।
उसके बावजूद भी कुलपति ब्लाइंड एवं विकालाग व्यक्तियों को अनुकंपा नियुक्ति नहीं दे रहे हैं। कर्मचारी संगठन इसी बात को लेकर प्रदर्शन कर रहा है। संगठन के महासचिव धीरेंद्र जाट ने बताया कि कर्मचारी हमेशा इमानदारी से काम करता रहता है लेकिन कुछ अधिकारियों के वजह से वह अपने काम को सही ढंग से नहीं कर पाता है। कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को पिछले दो वर्षों से कोई भी समस्याओं का निराकरण कार्यपरिषद् के माध्यम से नहीं किया गया हैं, अगर हमारी मांगों को नहीं माना तो आगे हम और उग्र प्रदर्शन करेंगे।
Related Posts
More News:
- 1. RSS headquarters Nagpur: नागपुर RSS मुख्यालय के पास भारी विस्फोटक बरामद, पूरे शहर में हाई अलर्ट
- 2. Raipur City Crime : कोल्ड स्टोरेज में मजदूर की हत्या, विवाद में साथी ही बना कातिल
- 3. MP News : कांस्टेबल ने उठाया खौफनाक कदम, सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, वजह बनी पहेली
- 4. Cyber Fraud : जनगणना के नाम पर साइबर जाल, OTP और फर्जी लिंक से हो रही ठगी, अलर्ट जारी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

