Begin typing your search above and press enter to search.
कर्मचारियों को मिला महंगाई भत्ता, उम्मीद लगाएं बैठे रहें पेंशनर

भोपाल। राज्य के कर्मचारियों को चार प्रतिशत अतिरिक्त डीए (महंगाई भत्ता) मिलने से उन्हें दिवाली गिफ्ट मिल गया, लेकिन रिटायर कर्मचारी महंगाई राहत की उम्मीद लगाए बैठे हैं। हालांकि उन्हें अंदेशा है कि कहीं पिछली बार की तरह भी एरियर डूब न जाए। पिछली बार जुलाई 2023 से नौ माह का एरियर उन्हें आज तक नहीं मिला, जबकि राज्य के कर्मचारियों को पूरा एरियर दिया गया था।
इस बार भी नौ माह का एरियर दिया जाएगा। महंगाई राहत और एरियर के लिए वे राज्य सरकार से आग्रह कर चुके हैं। राज्य कर्मचारियों के चार प्रतिशत डीए का आदेश जारी होने के बाद पेंशनर्स एक बार फिर सक्रिय हुए हैं। बता दें कि पेंशनर्स को महंगाई राहत देने के लिए मध्यप्रदेश सरकार ने छत्तीसगढ़ राज्य की सहमति मांगी थी। छत्तीसगढ़ ने सहमति दे दी है। यह एक अक्टूबर 2024 से चार प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई राहत देने के लिए मिली है।
यानी इस बार भी राज्य के पेंशनर्स को एरियर मिलने की संभावना नहीं है। मप्र सरकार के वित्त विभाग द्वारा जारी आदेश में छत्तीसगढ़ द्वारा मिली सहमति का जिक्र भी है। कहा गया है कि सातवें वेतनमान में 50 प्रतिशत एवं छठे वेतनमान में 239 प्रतिशत महंगाई राहत दिए जाने की सहमति है।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019