Create your Account
EMI will decrease on loan: होम-कार लोन लेने वालों को मिल सकता दिवाली गिफ्ट, रेपो रेट में फिर कटौती की तैयारी, लोन पर घटेगी EMI
- Pradeep Sharma
- 16 May, 2025
EMI will decrease on loan: नई दिल्ली। महंगाई से जूझते आम आदमी के लिए राहत भरी खबर है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) आगामी महीनों में ब्याज दरों में कटौती कर सकता है। सूत्रों के मुताबिक, जून से दीपावली (20 अक्टूबर) तक रेपो रेट
EMI will decrease on loan: नई दिल्ली। महंगाई से जूझते आम आदमी के लिए राहत भरी खबर है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) आगामी महीनों में ब्याज दरों में कटौती कर सकता है। सूत्रों के मुताबिक, जून से दीपावली (20 अक्टूबर) तक रेपो रेट में कुल 0.50% की कटौती की संभावना है। इसका सीधा असर होम लोन, कार लोन और अन्य कर्जों की ईएमआई पर पड़ेगा।
EMI will decrease on loan: RBI की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की अगली बैठक 4 से 6 जून के बीच होने वाली है, जिसमें 0.25% की कटौती लगभग तय मानी जा रही है। इसके बाद 5 से 7 अगस्त या फिर 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच होने वाली बैठक में एक और 0.25% की कटौती की संभावना है। यह आम लोगों के लिए दीपावली का आर्थिक तोहफा साबित हो सकता है।
EMI will decrease on loan: रेपो रेट में अब तक 0.50% की हो चुकी है कटौती
RBI ने इस वर्ष फरवरी से दरों में कटौती शुरू की थी और अब तक दो बैठकों में कुल 0.50% की कटौती कर रेपो रेट को 6% तक ला चुका है। यदि आगामी दो बैठकों में और कटौती होती है, तो यह दर और सस्ती हो जाएगी, जिससे उद्योगों को किफायती दरों पर कर्ज मिलेगा और आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा।
EMI will decrease on loan: रेपो रेट घटने से क्या होगा फायदा
1.होम और ऑटो लोन होंगे सस्ते।
2.उद्योगों को मिलेगा सस्ता कर्ज, निवेश में तेजी।
3.नौकरी के अवसरों में बढ़ोतरी की संभावना।
4.शहरी खपत और रियल एस्टेट सेक्टर को मिलेगा बल।
Related Posts
More News:
- 1. Assam Oath Ceremony : असम में तीसरी बार हिमंता राज! 12 मई को शपथ ग्रहण, पीएम मोदी की मौजूदगी में NDA रचेगा इतिहास
- 2. CSK vs MI IPL 2026: मुंबई इंडियंस ने CSK को दिया 160 रनों का लक्ष्य,अंशुल ने झटके 3 विकेट
- 3. LSG vs CSK IPL 2026: लखनऊ ने जीता टॉस, चेन्नई की पहले बल्लेबाजी, देखें दोनों टीमों का प्लेइंग 11
- 4. CG News : सरकारी दुकानों में शराब नहीं, बाहर ब्लैक में बिक्री, 80 रुपए का क्वार्टर 200 में बिका
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

