Top
Begin typing your search above and press enter to search.

रेलवे स्टेशन पर शुरू हुआ इमरजेंसी मेडिकल रूम, 24X7 मिलेंगी आकस्मिक सहायता

रेलवे स्टेशन पर शुरू हुआ इमरजेंसी मेडिकल रूम, 24X7 मिलेंगी आकस्मिक सहायता
X

भोपाल। भोपाल स्टेशन में इमरजेंसी मेडिकल रूम खोला गया है। इससे भोपाल स्टेशन पर 24 घंटे यात्रियों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा। l भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 पर मंडल रेल प्रबंधक देवाशीष त्रिपाठी द्वारा इमरजेंसी मेडिकल रूम का उद्घाटन किया गया। यह सुविधा भोपाल रेल मंडल और अथर्व ज्योति हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वधान से शुरू की गई है, जिससे अब यात्रियों की स्वस्थ्य समस्या का हल मिल पाएगा।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि इस इमरजेंसी मेडिकल रूम का उद्देश्य यात्रियों को आपातकालीन चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति में त्वरित और प्रभावी सहायतादी जा सके। इस इमरजेंसी मेडिकल रूम में यात्रियों को 24×7 विभिन्न चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इनमें प्राथमिक चिकित्सा सामग्री, ऑक्सीजन सिलेंडर, और एम्बुलेंस सेवा शामिल हैं। जो किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत सहायता प्रदान करेंगी।

इसके अलावा, नेब्यूलाइजेशन, पल्स ऑक्सीमीटर, और ईसीजी मशीन जैसी उन्नत चिकित्सा सुविधाएं भी यहांउपलब्ध हैं। यात्रियों की नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए बीपी और शुगर चेकअप की सुविधा दी गई है। जरूरतमंद यात्रियों के लिए व्हीलचेयर और स्ट्रेचर का प्रबंध किया गया है। साथ ही, इस मेडिकल रूम में प्रशिक्षित डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ हमेशा सेवा के लिए उपलब्ध रहेंगे। जिससे रेलवे स्टेशन पर ही त्वरित और प्रभावी चिकित्सा सहायता प्रदान की जा सके।




Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire