Begin typing your search above and press enter to search.
कोरबा में हाथी का आतंक: एक महिला और मवेशी को कुचला, मौत

कोरबा: कोरबा के पाली मंडल में हाथी का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। दरअसल यहां एक पहाड़ी कोरवा महिला और उसके मवेशी की जान हाथी के हमले में चली गई। इससे पहले भी इस हाथी ने चार लोगों की जान ली है।
घटना बालको वन मंडल के फुटखापहाड़ क्षेत्र में हुई। बालको रेंजर जैन सरकार ने जानकारी दी कि जैसे ही घटना की सूचना मिली, वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और घटनाक्रम की पूरी जानकारी प्राप्त कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।
वन विभाग की टीम ने हाथी पर नजर रखनी शुरू कर दी है और आसपास के गांवों में मुनादी कर रही है ताकि ग्रामीण जंगल की ओर न जाएं और इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


