Begin typing your search above and press enter to search.
Elephant rampage: राजिम में दंतैल हाथी का उत्पात: गांव में हड़कंप, फसलों और घरों को पहुंचाया नुकसान
मुरमुरा, फुलझर, खदराही, जमाहि सहित 20 से अधिक गांवों में अलर्ट जारी किया गया है।

Elephant rampage: रायपुर: राजिम के पाण्डुका वन परिक्षेत्र के तौरेंगा गांव में एक दंतैल हाथी ने घुसकर जमकर उत्पात मचाया। हाथी के गांव में घुसते ही हड़कंप मच गया और ग्रामीणों में दहशत फैल गई।
Elephant rampage: हाथी ने गांव की बाड़ी में घुसकर धान और केले की फसलों को नुकसान पहुंचाया। इसके अलावा, दो घरों के दरवाजे और खिड़कियों को भी तोड़ दिया। हाथी के उत्पात से पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
Elephant rampage: मुरमुरा, फुलझर, खदराही, जमाहि सहित 20 से अधिक गांवों में अलर्ट जारी किया गया है। हाथी के खतरे के चलते ग्रामीण रात भर जागते रहे और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए चौकसी बनाए रखी।
Elephant rampage: वन विभाग के अमले ने हाथियों की गतिविधियों पर नजर बनाए रखी है और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। ग्रामीणों से सतर्क रहने और हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की गई है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


