Begin typing your search above and press enter to search.
हाथी ने मचाया उत्पात, गिराई घर की दीवार, 7 माह की बच्ची की दबने से मौत, मां घायल

सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के रमकोला थाना क्षेत्र के अरचोका गांव में देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां जंगली हाथी ने एक मिट्टी से बने घर की दीवार गिरा दी। इस घटना में 7 माह की बच्ची की मौत हो गई और उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार, देर रात जंगली हाथी ने अरचोका गांव में स्थित एक घर की दीवार को गिरा दिया। इस दौरान, खाट पर सो रही 7 माह की बच्ची दीवार के नीचे दब गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं, बच्ची की मां गंभीर रूप से घायल हो गई। घर में बाकी लोग समय रहते सुरक्षित स्थान पर भागने में सफल रहे और अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीमें मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया। इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत फैल गई है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


