Begin typing your search above and press enter to search.
Elephant Attacks : जंगली हाथी के हमले में एक युवक की मौत, एक घायल, वन विभाग ने किया अलर्ट...
जिला मुख्यालय के करीब स्थित से ग्राम आगडीह के मरियम टोली जंगल में आज सुबह झारखंड की तरफ से अपने दल से बिछड़ा एक हाथी प्रवेश किया।

Elephant Attacks : जशपुर। जिले के ग्राम आगडीह के मरियम टोली में जंगली हाथी के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई वही एक अन्य घायल हो गया। बताया जाता है कि दल से बिछड़े हुए हाथी ने घटना को अंजाम दिया है। घायल को उपचार के अंबिकापुर रिफर किया गया है। घटना की जानकारी पाकर वन आमला तत्काल मौके पर पहुंच है साथ ही हाथी को दूर भगाने हर संभव प्रयास में जुटे है।
Elephant Attacks : बता दें कि जिला मुख्यालय के करीब स्थित से ग्राम आगडीह के मरियम टोली जंगल में आज सुबह झारखंड की तरफ से अपने दल से बिछड़ा एक हाथी प्रवेश किया। इसी दौरान सुबह गांव से जंगल की तरफ निकले युवक आसित तिग्गा और अरविंद किस्पोट्टा का अचानक हाथी से सामना हो गया।
Elephant Attacks : उक्त घटना में हाथी ने दोनों पर हमला कर दिया। जिसमें आसित तिग्गा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अनिल किस्पोट्टा गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से किसी प्रकार अनिल किस्पोट्टा को बचाने में सफलता मिला। अनिल की स्थिति को देख बेहतर उपचार के लिए चिकित्सकों ने तत्काल अंबिकापुर रिफर कर दिया है।
Elephant Attacks : डीएफओ जितेंद्र उपाध्याय ने बताया कि वही घटना की जानकारी लगते ही वन विभाग मौके पर पहुँच गया है और आमजनों को हाथी वाले क्षेत्र से दूर रहने तथा हाथी को भगाने का प्रयास किया जा रहा है। साथी घटना में घायल युवक के बेहतर इलाज की तात्कालिक व्यवस्था कर मृतक के परिवारों को शासन की तरफ से मिलने वाले तात्कालिक आर्थिक सहायता 25 हजार प्रदान कर दी गई है।
Elephant Attacks : उन्होंने बताया कि जशपुर विधायक रायमुनि भगत के निर्देश पर पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश राम भगत, पूर्व डीडीसी कृपाशंकर भगत सहित वन अमला और ग्रामीण मौके पर मौजूद हैं जिनके द्वारा हाथी को जंगल से अन्यत्र हटाने का प्रयास किया जा रहा है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


