Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Elephant Attack : दंतैल हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत, दूसरा घायल, लोग दहशत में...

Elephant Attack : बलरामपुर। बीती रात दंतैल नर हाथी के हमले से एक ग्रामीण की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।

Elephant Attack : दंतैल हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत, दूसरा घायल, लोग दहशत में...
X
Elephant Attack : बलरामपुर। बीती रात दंतैल नर हाथी के हमले से एक ग्रामीण की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। यह घटना धमनी वन परिक्षेत्र के ग्राम अनिरुद्धपुर बस्ती में घटी। बता दें कि रात करीब 1.30 बजे बाबूलाल सिंह और शिवनाथ सिंह एक ही खाट पर सो रहे थे। हाथी ने पहले शिवनाथ के छाती पर पैर रखा और फिर सूंड से लपेटने का प्रयास किया। शिवनाथ ने मौके का फायदा उठाते हुए घर के अंदर भागकर अपनी जान बचाई।

Elephant Attack : जिसके बाद हाथी ने बाबूलाल सिंह 64 वर्ष को मौके पर पकड़ लिया, उसे 5 मीटर दूर फेंक दिया और कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल शिवनाथ को अस्पताल रामानुजगंज में इलाज के लिए लाया गया। मृतक के परिवार को तात्कालिक आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई। वहीं घटना के समय बाबूलाल की पत्नी ने हाथी के आने का आभास होते ही दोनों को जगाने की कोशिश की, लेकिन दोनों ने प्रतिक्रिया नहीं दी। जिससे महिला ने अपनी जान बचाने के लिए घर के अंदर जाकर छिप गई।

Elephant Attack : क्षेत्र में दहशत-
यह घटना चार दिन में दूसरी बार हुई है, जिसमें हाथी के हमले से एक ग्रामीण की मौत और एक अन्य का घायल होना शामिल है। हाथी के हमले से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। वन विभाग ने क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाने और हाथियों की गतिविधियों पर निगरानी रखने के लिए उपाय किए हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire