Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Elephant Attack : दो सगे भाईयों को दंतैल हाथी ने उतारा मौत के घाट, वन अमला पहुंचा मौके पर...

Elephant Attack : जशपुर। जिले में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है।

Elephant Attack : दो सगे भाईयों को दंतैल हाथी ने उतारा मौत के घाट, वन अमला पहुंचा मौके पर...
X
Elephant Attack : जशपुर। जिले में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती देर रात एक दंतैल हाथी ने घर में सो रहे दो लोगों पर हमला किया और कुचल कर मौत के घाट उतार दिया। दोनों मृतक सगे भाई है। वहीं घटना की सूचना पाकर वन अमला घटना स्थल पर पहुंच गया है और आगे की कार्यवाही में जुट गया है।


Elephant Attack : बता दें कि तपकरा वन परिक्षेत्र में बीते एक पखवाड़े से जंगली हाथी दहशत फैला रहा है। इस दौरान उसने कई घरों को नुकसान भी पहुचाया है। घटना के सम्बंध में मिली जानकारी के मुताबिक तपकरा वन परिक्षेत्र के केरसई गांव में बीती रात 2 से 3 बजे की दरम्यान कच्चे मकान में सो रहे 2 सगे भाईयों को एक दंतैल ने बारी बारी से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है हाथी ने पहले मकान तोड़ना शुरू किया।

Elephant Attack : इसकी आहट सुनकर जब एक भाई बाहर आने लगा तो दंतैल ने उसे सूंड में लपेटकर पटकना शुरू कर दिया और कुचलकर उसकी जान ले ली। वहीं जब दूसरा भाई अपने भाई को बचाने आया तो तो हाथी उस पर भी टूट पड़ा और उसे भी मार डाला। हाथी के हमले से कोकडे 45 वर्ष और पड़वा 43 वर्ष की मौत हो गई। दोनों आपस में सगे भाई हैं। पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद है।

Elephant Attack : इधर घटना की जानकारी मिलते ही डीएफओ जितेंद्र उपाध्याय भी घटना पर पहुंचे उन्होंने बताया कि तपकरा वन परिक्षेत्र में लगभग 6 महीने से हाथियों का झुंड घूम रहा है। अभी 9 लोनर हाथी क्षेत्र में है सभी की निगरानी वन विभाग एवं हाथी मित्र दल के द्वारा की जा रही है। उन्होंने बताया कि बीती रात 3 बजे जंगली हाथी के हमले में मौत हुई है, पंचनामा सहित विभागीय कार्रवाई की जा रही है और तत्कालीन सहायता राशि उपलब्ध कराई जा रही है। इसके साथ ही जंगल के अंदर घर बनाकर रहने वालों को वहां से निकालकर सामुदायिक भवन में रखा जा रहा है।

Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire