Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
Elephant Attack : हाथियों ने पहले मजदूर की टांगें तोड़ी, फिर गुस्सा कम नहीं हुआ तो रौंदकर मार डाला
Elephant Attack : मलेशिया से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। बताया जा रहा है कि जंगली हाथियों के एक उग्र झुंड ने एक व्यक्ति पर ऐसा कहर बरपाया कि लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। पहले तो हाथियों ने उस व्यक्ति की टांगे तोड़ दीं और चले गए, लेकिन कुछ घंटे बाद वे दोबारा लौटे और उसे बेरहमी से रौंदकर मौत के घाट उतार दिया।
Elephant Attack : यह भयावह घटना उत्तरी मलेशिया के गुआ मुसांग जिले की है। मृतक की पहचान 43 वर्षीय सैदी जाहरी के रूप में हुई है, जो एक लकड़ी काटने वाली कंपनी में सुपरवाइजर के रूप में काम करता था। उसका काम जंगल से पेड़ कटवाकर उन्हें बाहर पहुंचाना था। घटना 28 अक्टूबर की रात की बताई जा रही है, जब सैदी अपने पांच साथियों के साथ टेंट में सो रहा था। अचानक उन्हें हाथियों के झुंड के आने की आवाज सुनाई दी। खतरा भांपते ही सभी लोग भागने लगे, लेकिन सैदी भाग नहीं सका और हाथियों के झुंड ने उसे घेर लिया।
Elephant Attack : गुस्से में भरे हाथियों ने पहले उसकी दोनों टांगे तोड़ दीं और अधमरी हालत में छोड़कर जंगल की ओर लौट गए। साथी मजदूरों ने बड़ी मुश्किल से सैदी को एक नजदीकी घर में छिपाया। सबको लगा कि अब खतरा टल गया है, लेकिन कुछ घंटों बाद वही झुंड फिर लौट आया। बताया जा रहा है कि झुंड का लीडर एक विशालकाय बुल एलिफेंट बहुत गुस्से में था। उसने चिंघाड़ते हुए हमला बोला और इस बार सैदी को बेरहमी से रौंद डाला।
Elephant Attack : जब साथी वापस लौटे, तो उन्होंने सैदी की लाश देखी जिसे हाथियों ने बुरी तरह कुचल दिया था। इस घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई है। वन विभाग और प्रशासन की टीमें हाथियों के झुंड को काबू में करने के लिए सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।
Elephant Attack : बताया जाता है कि सैदी पिछले 30 साल से पेड़ काटने के व्यवसाय से जुड़ा था, लेकिन इस नई साइट पर उसने सिर्फ दो हफ्ते पहले ही काम शुरू किया था। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाथियों का यह हमला जंगलों में लगातार बढ़ते पेड़ कटाई कार्यों के कारण हुआ हो सकता है। मलेशिया में वनों की कटाई के चलते हाथियों के प्राकृतिक आवास तेजी से खत्म हो रहे हैं, जिससे वे अक्सर इंसानी बस्तियों और कामगारों पर हमला कर देते हैं।
Related Posts
More News:
- 1. UP: ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज होगी कर्मचारियों की जांच और विभागीय कार्रवाई, सरकार ने जारी किए निर्देश
- 2. CG News : अब स्कॉर्पियो की सवारी करेंगे CM विष्णु देव साय, काफिले में शामिल हुईं 6 नई बुलेटप्रूफ गाड़ियां
- 3. Breaking: मुख्य चुनाव आयुक्त Gyanesh Kumar के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव खारिज
- 4. CG Accident : मड़वारानी से लौट रही पिकअप पेड़ से टकराई, 9 श्रद्धालु घायल, मासूम की हालत नाजुक
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

