Create your Account
Elephant attack: शिव मंदिर जा रहे 30 श्रद्धालुओं पर हाथियों का हमला, 5 लोगों को कुचलकर मार डाला
- Pradeep Sharma
- 25 Feb, 2025
अन्नामय्या (आंध्र प्रदेश)। Elephant attack: आंध्र प्रदेश के अन्नामय्या में दर्दनाक घटना हो गई। हाथियों के झुंड ने मंगलवार (25 फरवरी) को तालकोना मंदिर जा रहे भक्तों पर हमला बोल दिया। लोगों ने भागकर जान बचाने की कोशिश की लेकिन
अन्नामय्या (आंध्र प्रदेश)। Elephant attack: आंध्र प्रदेश के अन्नामय्या में दर्दनाक घटना हो गई। हाथियों के झुंड ने मंगलवार (25 फरवरी) को तालकोना मंदिर जा रहे भक्तों पर हमला बोल दिया। लोगों ने भागकर जान बचाने की कोशिश की लेकिन हाथियों ने 5 लोगों को कुचलकर मार डाला। कई घायल हैं। घटना ओबुलवारीपल्ले मंडल के गुंडालाकोना वन क्षेत्र में हुई। सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग के अधिकारी पहुंचे। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। 2 की हालत गंभीर है।
Elephant attack: जानकारी के मुताबिक, 30 भक्तों का समूह वाई कोटा से गुंडलकोंडा जा रहा था। भक्त तालकोना मंदिर में दर्शन करने के लिए शेषचलम के जंगलों से गुजर रहे थे। मंगलवार सुबह भक्तों का समूह तालाकोना की ओर बढ़ा ही था कि उन्हें 15 जंगली हाथियों का झुंड मिला। हाथियों का झुंड भक्तों की तरफ आया तो लोगों ने चिल्लाना शुरू कर दिया।
Elephant attack: लोगों के चीखते-चिल्लाने से आक्रामक हुए हाथी
चीखते-चिल्लाते लोग इधर-उधर भागने लगे। लोगों को भागते देखकर हाथी आक्रामक हो गए। हाथियों ने लोगों को घेर लिया और हमला बोल दिया। हाथियों ने पांच लोगों को कुचलकर मार डाला। कुछ लोगों ने भागकर जान बचाई। सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। 2 लोगों की हालत गंभीर है। पांचों मृतक रेलवे कोडुरु मंडल के उरलागड्डापडु गांव के रहने वाले हैं।
Related Posts
More News:
- 1. IPL 2026 : सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब को 33 रन से हराकर किया बड़ा उलटफेर, पॉइंट्स टेबल में बदला समीकरण, RCB को भी लगा झटका
- 2. CM Yogi cabinet meeting: लखनऊ में योगी कैबिनेट की अहम बैठक, 12 बड़े प्रस्तावों को मिली मंजूरी
- 3. PM Modi: पेट्रोल-डीजल का संयम से इस्तेमाल जरूरी, PM मोदी ने 24 घंटे में दूसरी बार की अपील
- 4. medical-store-bandh-20-may:ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में 20 मई को भारत बंद, छत्तीसगढ़ के 20 हजार मेडिकल स्टोर रहेंगे बंद
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

