Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Elephant Attack : शौच के लिए नर्सरी गए युवक पर हाथी ने किया हमला, ग्रामीण दहशत में...

जंगल में तीजराम का शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई।

Elephant Attack : शौच के लिए नर्सरी गए युवक पर हाथी ने किया हमला, ग्रामीण दहशत में...
X

Elephant Attack : कोरबा। कटघोरा वन मंडल के पसान रेंज अंतर्गत ग्राम बनिया में बीती रात एक दर्दनाक घटना ने ग्रामीणों को दहशत में डाल दिया। 22 वर्षीय तीजराम गांव से सटे नर्सरी जंगल में शौच के लिए गया था, तभी एक जंगली हाथी ने उस पर हमला कर दिया। हाथी ने तीजराम को अपनी सूंड से पटककर मार डाला। हाथी की चिंघाड़ सुनकर आसपास के लोग सहम गए, लेकिन जब तीजराम देर तक घर नहीं लौटा, तो ग्रामीण उसकी तलाश में निकले। जंगल में तीजराम का शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई।

ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि घटना की सूचना देने के बावजूद वन विभाग की टीम समय पर मौके पर नहीं पहुंची। इस दौरान हाथी आसपास के क्षेत्र में ही घूमता रहा, जिससे ग्रामीणों की जान खतरे में थी। देर रात वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है, और लोग रातभर जागकर अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित रहे। वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

विभाग ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कोई भी व्यक्ति जंगल में अकेले न जाए और हाथी के आसपास जाने या उसे छेड़ने से बचे, क्योंकि इससे वह और आक्रामक हो सकता है। वन विभाग की टीम वर्तमान में क्षेत्र में हाथी की गतिविधियों पर नजर रख रही है और ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठा रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire