Breaking News
:

Elephant Attack : फसल को बचाने गए अधेड़ पर हाथी ने किया हमला, अस्पताल में तोड़ा दम...

Elephant Attack

हाथी कन्हर नदी पार कर झारखंड की ओर चला गया था, लेकिन रविवार रात वह फिर से पुरुषोत्तमपुर पहुंच गया।

Elephant Attack : बलरामपुर-रामानुजगंज। जिले के ग्राम पुरुषोत्तमपुर में रविवार देर रात एक नर हाथी के हमले में ग्रामीण सुरेश सिंह 48 वर्ष की दर्दनाक मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें रामानुजगंज के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन सोमवार तड़के करीब 3 बजे उनकी मृत्यु हो गई। इस घटना ने क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। वन विभाग ने तात्कालिक सहायता के रूप में 25,000 रुपये प्रदान किए हैं।


Elephant Attack : बता दें कि रविवार रात करीब 1 बजे सुरेश सिंह अपने घर में सो रहे थे। तभी उनके घर के पास खेत में मक्के की फसल से कुछ आवाजें आईं। सुरेश ने इसे भैंस या अन्य जानवर समझकर खेत की ओर रुख किया और जानवर को भगाने की कोशिश की। लेकिन वहां मौजूद एक नर हाथी ने उन पर अचानक हमला कर दिया। हाथी ने सुरेश को अपनी सूंड से उठाकर जमीन पर पटक दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।


Elephant Attack : घटना के बाद हाथी जंगल की ओर भाग गया। स्थानीय ग्रामीणों और वन विभाग की टीम ने तुरंत सुरेश को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। रामानुजगंज उपवनमंडल के एसडीओ संतोष पांडे ने बताया कि इस नर हाथी को पहले छतवा बीट में देखा गया था, जिसके बाद आसपास के गांवों में मुनादी कराकर ग्रामीणों को सतर्क रहने की चेतावनी दी गई थी। हाथी कन्हर नदी पार कर झारखंड की ओर चला गया था, लेकिन रविवार रात वह फिर से पुरुषोत्तमपुर पहुंच गया।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us