Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Elephant Attack : मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को जंगली हाथी ने कुचला, वन विभाग ने किया अलर्ट...

Elephant Attack : कोरबा। जिले के हरदीबाजार थाना क्षेत्र के ग्राम रलिया में आज सुबह सैर के लिए निकली एक महिला की जंगली हाथी के हमले में मौत हो गई।

Elephant Attack : मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को जंगली हाथी ने कुचला, वन विभाग ने किया अलर्ट...
X
Elephant Attack : कोरबा। जिले के हरदीबाजार थाना क्षेत्र के ग्राम रलिया में आज सुबह सैर के लिए निकली एक महिला की जंगली हाथी के हमले में मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि रलिया गांव के करीब जंगली हाथी के हमले में गायत्री राठौर 55 वर्ष की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि दल से छूटे हाथी को गुरूवार को रलिया गांव के करीब देखा गया था।

Elephant Attack : गांव में हाथी आने की सूचना मिलने के बाद ग्रामीणों ने उसे खदेड़ना शुरू कर दिया। इस दौरान जब हाथी रलिया गांव के सड़क पर था तब वहां सुबह सैर के लिए निकली गायत्री राठौर का सामना हाथी से हो गया। जब महिला वहां से भागने लगी तब हाथी ने उसे पकड़ लिया और उसे कुचल दिया। उन्होंने बताया कि घटना के बाद महिला के परिजनों ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।


Elephant Attack : घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग का दल भी गांव पहुंच गया था। कटघोरा के वन मंडल अधिकारी कुमार निशांत ने बताया कि राज्य शासन के नियम के अनुसार परिजनों को तात्कालिक सहायता राशि 25 हजार रुपये दी गई है। सभी औपचारिकता पूरी होने के बाद शेष 5.75 लाख रुपए दिए जाएंगे। निशांत ने बताया कि दल से अलग हुआ हाथी आक्रामक होता है। हाथी ने हरदीबाजार क्षेत्र के खोडरी गांव में 5 पशुओं को भी कुचल दिया था। इनमें गाय और बछड़े शामिल हैं।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire