Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Elephant Attack : हाथियों के दल ने बुजुर्ग दंपति पर किया हमला, पति की मौत, पत्नी घायल...

इसी दौरान हाथियों का दल वहां पहुंचा और उन पर हमला कर दिया।

Elephant Attack : हाथियों के दल ने बुजुर्ग दंपति पर किया हमला, पति की मौत, पत्नी घायल...
X
Elephant Attack : बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के राजपुर वन परिक्षेत्र में हाथियों के हमले से एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। घटना ग्राम पंचायत चिलमा की है, जहां आठ हाथियों के दल ने बुजुर्ग दंपति पर हमला कर दिया। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और जांच शुरू कर दी है।


Elephant Attack : बता दें कि पिछले कई दिनों से आठ हाथियों का दल इस इलाके में भोजन की तलाश में भटक रहा है। फॉरेस्ट विभाग ने पहले ही ग्रामीणों को सतर्क रहने की चेतावनी दी थी। बावजूद इसके, बीती रात ग्राम चिलमा के निवासी चमरा राम अपनी पत्नी के साथ घर से बाहर जंगल के किनारे चटाई बिछाकर सो रहे थे। इसी दौरान हाथियों का दल वहां पहुंचा और उन पर हमला कर दिया।


Elephant Attack : हाथियों ने चमरा राम को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को तुरंत राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। वन विभाग की टीम ने बताया कि मृतक चमरा राम को ग्रामीणों ने जंगल के किनारे सोने से मना किया था। लेकिन वह शराब के नशे में चेतावनी को नजरअंदाज कर जंगल के पास ही सो गए।
हाथियों ने न केवल दंपति पर हमला किया, बल्कि उनकी मक्के की फसल को भी नुकसान पहुंचाया।


Elephant Attack : घटना के बाद से हाथियों का दल गांव के पास जंगल में डेरा डाले हुए है, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल है। वन विभाग के एसडीओ रविशंकर श्रीवास्तव ने बताया कि टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घटना की रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
हमने ग्रामीणों को अलर्ट किया था, लेकिन मृतक ने हमारी चेतावनी नहीं मानी। फिलहाल हाथियों की निगरानी के लिए टीम तैनात है और ग्रामीणों को सतर्क रहने को कहा गया है।

Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire