Top
Begin typing your search above and press enter to search.

महीने भर की कमाई निगल रहे बिजली बिल, रहवासियों ने घेरा दफ्तर

रहवासियों का कहना है कि अटल नेहरु नगर में 3 दिन पहले कई घरों के मीटर विभागीय कर्मचारियों द्वारा काट दिए गए हैं

महीने भर की कमाई निगल रहे बिजली बिल, रहवासियों ने घेरा दफ्तर
X
भोपाल। अनियंत्रित और बेतहाशा बढ़ते बिजली बिलों की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं, बिजली बिलों में यकायक इतनी वृद्धि होने से उपभोक्ताओं में रोष व्याप्त है। ताजा मामला पुराने भोपाल के भानपुर क्षेत्र का है जहां अटल नेहरू नगर के रहवासियों ने छोला स्थित बिजली विभाग के दफ्तर का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया।

रहवासियों का कहना है कि अटल नेहरु नगर में 3 दिन पहले कई घरों के मीटर विभागीय कर्मचारियों द्वारा काट दिए गए हैं, जिसके कारण रहवासियों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।वहीं रहवासियों ने कॉलोनी में ही एकत्रित होकर बिजली विभाग और ए.ई. के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नारेबाज़ी भी की।


बुलेट ट्रेन की गति से आ रहे बिजली बिल
अटल नेहरू नगर के रहवासी फ़ाजिल मोहम्मद ने बताया की उनका पिछले महीने का बिल 950 रूपये बिल आया था, जबकि इस महीने 8611 रूपये बिल आया है। एक अन्य रहवासी ने बताया की वे हर महीने बिल जमा कर रहे है और उनका बिल भी 2500 से 3500 तक आ रहा है। इस महीने का बिल भरने के बाद भी बिजली विभाग के कर्मचारी उनका मीटर बिना किसी सूचना के निकाल कर ले गए।

जावेद ने हमें बताया की एम.पी.ई.बी. के लाइनमैन उनसे समझौते की बात करते है, अगर उनको पैसे नहीं देते है तो उनके घर के मीटर में कुछ ना कुछ खामी बताकर कनेक्शन काट कर हज़ारों रुपये के चालान थमा देते हैं।

ए. ई. पर लगाया जेल की धमकी का आरोप
जावेद के अनुसार बीते दिनों लोगों के बड़े हुए बिलों को लेकर जब MPEB के कार्यालय शिकायत दर्ज कराने पहुंचे, इस दौरान क्षेत्रीय ए. ई. से भी उन्होंने भेंट कर समस्या से अवगत कराया। जावेद का कहना है कि बिल राशि कम करने के अनुरोध पर ए. ई. भड़क उठे और तत्काल पूरा बिल जमा करने का फरमान सुना डाला, इसके साथ ही ए. ई. ने धमकाते हुए कहा की यदि कल तक पूरा बिल जमा नहीं किया तो कल शाम तक हम तुमको जेल में डलवा देंगे।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire