Top
Begin typing your search above and press enter to search.

करंट लगने से इलेक्ट्रिशियन की मौत, मुआवजे को लेकर हंगामा, परिवार को मिला आर्थिक सहायता और नौकरी का आश्वासन...

मृतक की पत्नी को स्कूल में नौकरी, बच्चों को 12वीं तक मुफ्त शिक्षा और 8 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई।

करंट लगने से इलेक्ट्रिशियन की मौत, मुआवजे को लेकर हंगामा, परिवार को मिला आर्थिक सहायता और नौकरी का आश्वासन...
X

CG News : डोंगरगढ़। राजनांदगांव जिले के प्रतिष्ठित सेंट विन्सेंट पल्लोट्टी इंटरनेशनल स्कूल में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। स्कूल में काम कर रहे इलेक्ट्रिशियन लेख सिंह ठाकुर 38 वर्ष की फाउंटेन की मरम्मत के दौरान करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना ने स्थानीय निवासियों और मृतक के परिजनों को गुस्से में ला दिया, जिससे स्कूल के बाहर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया।

CG News : बता दें कि लेख सिंह ठाकुर स्कूल में फाउंटेन की मरम्मत कर रहे थे। मरम्मत के दौरान पास रखे टुल्लू पंप में करंट आ गया और वह इसकी चपेट में आ गए। जोरदार झटके के साथ वह जमीन पर गिर पड़े। उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोंगरगढ़ ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन और स्थानीय लोग स्कूल के बाहर जमा हो गए।

CG News : उन्होंने स्कूल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुआवजे की मांग की। शुरुआत में स्कूल प्रशासन ने कोई भी आर्थिक सहायता देने से इंकार कर दिया, जिससे भीड़ का गुस्सा बढ़ गया। भीड़ के बढ़ते दबाव और प्रदर्शन के बाद स्कूल प्रशासन ने मृतक के परिवार को सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। मृतक की पत्नी को स्कूल में नौकरी, बच्चों को 12वीं तक मुफ्त शिक्षा और 8 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire