Create your Account
शुरू हुए बीजेपी बूथ अध्यक्षों के चुनाव, वीडी बोले- हर बूथ पर 3 महिलाएं समितियों में जरूरी...
- Rohit banchhor
- 14 Nov, 2024
दिल्ली की बैठक में ही जिला अध्यक्षों, प्रदेश प्रतिनिधियों के चुनाव की तारीखों का ऐलान होगा।
MP News : भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के संगठन चुनाव की प्रक्रिया आज से प्रदेशभर में शुरू हो गई है। भाजपा आज से संगठन पर्व के तहत बूथ अध्यक्षों व बूथ कमेटियों का चुनाव करा रही है। हालांकि अधिकांश पदों पर आम सहमति से चुनाव कराए जाने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने आज भोपाल के हुजूर विधानसभा के वार्ड-80, बूथ क्रमांक-223, दानिश हिल्स क्लब हाउस में बूथ अध्यक्ष के चुनाव प्रक्रिया का शुभारंभ किया।
MP News : इसके साथ ही प्रदेशभर में बूथ अध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई। भाजपा प्रदेश के सभी 64871 बूथों पर अपने अध्यक्षों का चुनाव करेगी। बूथ अध्यक्षों की चुनाव प्रक्रिया 20 नवंबर तक चलेगी। इसके बाद 22 नवंबर को दिल्ली में देश के सभी राज्यों के राज्य चुनाव अधिकारियों व सह चुनाव अधिकारियों की बैठक होगी। बैठक में प्रदेश अध्यक्षों और संगठन महामंत्रियों को बुलाया गया है। दिल्ली की बैठक में ही जिला अध्यक्षों, प्रदेश प्रतिनिधियों के चुनाव की तारीखों का ऐलान होगा।
MP News : इस मौके पर वीडी शर्मा ने कहा कि अभियान में अब तक 1 करोड़ 65 लाख से ऊपर सदस्य बने हैं अब बूथ संगठन पर्व की शुरुआत हुई है। बूथ का सक्रिय सदस्य होने के नाते आज बूथ 223 के बूथ निर्वाचन में हिस्सा लिया, वीडी शर्मा ने आगे कहा कि हर बूथ पर 3 महिलाएं समितियों में जरूरी हैं। बूथ समितियों से पीएम मोदी के गरीब कल्याण के संकल्प को नीचे तक उतारने का काम होगा। वही जीतू पटवारी के आरोपों पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस चुनाव हारती है तो बौखलाकर ऐसी ही बातें करती है।
MP News : जीतू पटवारी दिग्विजय सिंह की लाइन पर जा रहे हैं। कांग्रेस ने योजना बनाकर आदिवासियों को निशाना बनाया ये केवल झूठ का जवाब दिया है। आदिवासियों के लिए केवल बीजेपी ही काम करती है। कांग्रेसी कभी मअउ को निशाना बनाते हैं तो कभी अधिकारी पर आरोप लगाते हैं। ये हमेशा से ही कांग्रेस का चरित्र रहा है। वीडी शर्मा ने कहा कि बाबा साहब की प्रतिमा तोड़ने वाला कोई भी बचेगा नहीं। बाबा साहब के विचारों और आदर्शों को इस देश और दुनिया में किसी ने रोक है तो वो कांग्रेस है। पीएम मोदी ने तो बाबा साहब और गांधी जी के विचारों को आगे बढ़ाया हैं।
Related Posts
More News:
- 1. MP Crime : शराब के झगड़े ने ली जान, पति ने दोस्तों संग मिलकर की पत्नी की हत्या, आत्महत्या का रचा था ड्रामा
- 2. CG Police Transfer : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 10 थाना प्रभारियों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट
- 3. RCB vs CSK IPL 2026: चेन्नई ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करेगी बेंगलुरु, देखें प्लेइंग 11 समेत पिच और हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
- 4. CG Police Transfer : 4 थाना प्रभारियों का ट्रांसफर, SP ने जारी किया आदेश
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

