Top
Begin typing your search above and press enter to search.

उज्जैन में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा ईद-उल-फितर, लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर दी मुबारकबाद

उज्जैन में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा ईद-उल-फितर, लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर दी मुबारकबाद
X

उज्जैन: देशभर के साथ-साथ उज्जैन में भी ईद-उल-फितर का पर्व सोमवार को पूरे उत्साह और खुशी के साथ मनाया गया। सुबह ईदगाह में हजारों मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद की नमाज अदा की। नमाज के बाद शहर काजी खलीकुर्रहमान साहब ने विशेष दुआ कराई, जिसमें देश में शांति, अमन और भाईचारे की कामना की गई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। ईदगाह के अलावा शहर की विभिन्न मस्जिदों में भी नमाज अदा की गई।

त्योहार के मौके पर मुस्लिम समुदाय ने हर्षोल्लास के साथ जश्न मनाया। नमाज के बाद सीएसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी ईदगाह पहुंचे और लोगों को ईद की शुभकामनाएं दीं। त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने शहर में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए थे। शहर में ईद का उत्सव सौहार्द और उमंग के साथ देखा गया। आपसी भाईचारा और मेलजोल इस पर्व की खासियत रही।

रमजान के पूरे महीने तैयारी के बाद लोग इस खास दिन को धूमधाम से मनाते हैं। सुबह नमाज के बाद लोग एक-दूसरे के घर जाकर बधाई देते हैं। घरों में स्वादिष्ट पकवान बनाए गए, और बच्चे, महिलाएं व पुरुष सभी नए कपड़ों में नजर आए। यह दिन मुस्लिम समुदाय के लिए बेहद खास होता है, जिसे वे पूरे उत्साह के साथ मनाते हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire