Breaking News
Create your Account
Eid Milad un Nabi 2025: मरहबा या मुस्तफा की सदाओं से गूंजी नीमच की फिज़ा, धूमधाम से मनाया गया जश्ने ईद मिलादुन्नबी
Eid Milad un Nabi 2025: नीमच : मध्यप्रदेश के नीमच शहर में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का पर्व आज पूरे जोश और श्रद्धा के साथ मनाया गया। सुबह से ही मस्जिदों, मदरसों और मोहल्लों से बच्चे, युवा और बुजुर्ग हरे झंडे थामे सड़कों पर उतर आए। "मरहबा या मुस्तफा" की गूंज ने शहर की फिज़ा को भक्ति और उमंग से भर दिया। इस अवसर पर जगह-जगह समाजजनों द्वारा स्वागत द्वार, शर्बत और जलपान की व्यवस्था की गई, जिसने जश्न की रौनक को और बढ़ा दिया।
Eid Milad un Nabi 2025: भव्य जुलूस और उलेमाओं का संदेश
जश्ने ईद मिलादुन्नबी के उपलक्ष्य में आयोजित जुलूस में मुस्लिम समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। जुलूस के दौरान उलेमाओं ने हजरत मोहम्मद (स.अ.व.) की जीवनी (सीरत-ए-पाक) पर प्रकाश डाला और उनके दिखाए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। उलेमाओं ने अपने तकरीरों में अमन, इंसानियत और भाईचारे का संदेश दिया, जिसे श्रद्धालुओं ने गंभीरता से सुना। जुलूस में शामिल लोग नात-ए-पाक और नारों के साथ हजरत मोहम्मद की शान में अपनी अकीदत पेश करते नजर आए।
Eid Milad un Nabi 2025: सजावट और उत्साह से सराबोर
शहर
नीमच की गलियां और चौराहे रंग-बिरंगी रोशनी, झंडों और सजावट से जगमगा उठे। बच्चों की टोलियां और युवाओं का जोश इस जश्न को और भी यादगार बना रहा था। जगह-जगह लगे स्वागत द्वार और शर्बत की स्टॉलों ने जुलूस में शामिल लोगों का उत्साहवर्धन किया। महिलाएं और बच्चे भी इस उत्सव में बढ़-चढ़कर शामिल हुए, जिससे सामुदायिक एकता और उत्साह का अनुपम दृश्य देखने को मिला।
Related Posts
More News:
- 1. CG Heat Wave and Rain Alert: मौसम का डबल अटैक! कहीं हीटवेव तो कहीं बारिश, कई शहरों में पारा 45 डिग्री पार, IMD ने जारी किया अलर्ट
- 2. MP Crime : बदले की आग में खौफनाक वारदात, रेप आरोपी की हत्या, निर्वस्त्र कर कुएं में फेंका शव, 4 गिरफ्तार
- 3. Archery Para Series: भारतीय पैरा तीरंदाज महिला कम्पाउंड फाइनल में पायल नाग का जलवा, वर्ल्ड चैंपियन शीतल देवी को हराकर जीता गोल्ड
- 4. IPL 2026 : SRH ने CSK को 10 रनों से हराया, टॉप-4 में पहुंची हैदराबाद; जानें किसके पास है ऑरेंज और पर्पल कैप
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

