Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

बोर्ड परीक्षाओं में नकल रोकने की कवायद, परीक्षा केंद्रों पर जैमर लगवाएगा माध्यमिक शिक्षा मंडल

हाईस्कूल परीक्षा में 9 लाख 53777 हजार व हायर सेकेंडरी में 7 लाख 6475 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

बोर्ड परीक्षाओं में नकल रोकने की कवायद, परीक्षा केंद्रों पर जैमर लगवाएगा माध्यमिक शिक्षा मंडल
X

MP News : भोपाल। मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल ने नकल पर सख्ती दिखाते हुए दसवीं-बारहवीं परीक्षा केंद्रों में पहली बार जैमर लगाने का फैसला किया है। यह जैमर सभी संवेदनशील व माशिमं की बोर्ड मीटिंग में इसका निर्णय ले लिया गया है। इसके साथ ही परीक्षा केंद्रों पर निगरानी के लिए कलेक्टर की टीम निरीक्षण करेगी। मप्र माध्यमिक शिक्षा मंगल की दसवी बारहवीं परीक्षा 25 फरवरी से शुरू हो रही हैं। हाईस्कूल परीक्षा में 9 लाख 53777 हजार व हायर सेकेंडरी में 7 लाख 6475 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

MP News : परीक्षा देने वाले छात्रों की कुल संख्या 16 लाख 60252 हजार होगी। माशिमं ने शैक्षणिक सत्र की शुरुआत में ही प्रवेश नीति जारी कर परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की गाइड लाइन जारी कर दी। वर्ष 2025 की परीक्षा में कुल 3887 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। जिसमे सरकारी स्कूल 3257 3.630 प्रायवेट स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। पिछले साल प्रदेश में कुल 3866 परीक्षा केंद्र बनाए गये थे। इस वर्ष प्रदेश में 188 नवीन केंद्र सोले गये एवं 168 केंद्र बंद किए गए है। दसवीं-बारहवीं परीक्षा में इस बार 222 संवेदनशील एवं 340 अतिसंवेदनशील केंद्रों की संख्या रहेगी।

MP News : कुल संवेदनशील व अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों की संख्या 562 रहेगी। पहली बार माशिमं संवेदनशील व अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर जैमर लगाएगा। इस संबंध में माशिमं की बोर्ड मीटिंग में निर्णय ले लिया गया है। संवेदनशील व अति संवेदनशील केंद्रों के लिए अधिकतम 10 दिन के लिए बारहवों के मुख्य विषय गणित, अंग्रेजी, भौतिक, रसायन, जीव विज्ञान एवं अथशास्त्र तथा हाईस्कूल के लिए मुख्य विषय अंग्रेजी, विज्ञान, गणित, एवं सामाजिक विज्ञान के लिए आवश्यकतानुसार प्रेक्षकों का चयन एवं नियुक्ति कलेक्टर द्वारा की जाएगी। यथासंभव पिछले पांच वषोत्र में सेवानिवृत होकर जिले में निवासरत अथवा सेवारत प्रथम श्रेष्णी। द्वितीय श्रेणी अधिकारी एवं सेवानिवृत्त प्राचार्य जो निहर एवं निष्पक्ष होकर प्रेक्षक का कार्य करने में सक्षम हो को ही लि प्रेक्षक नियुक्त किया जाएगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire