Breaking News
Create your Account
भोपाल में हवाई सेवा में बढ़ोतरी का असर, नवंबर में एयरपोर्ट से हुआ 1.42 लाख यात्रियों का आवागमन
भोपाल। राजधानी भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर फ्लाइट की संख्या के साथ यात्रियों की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है।विंटर शेड्यूल में फ्लाइट्स की संख्या बढ़ी है। इसके चलते राजा भोज एयरपोर्ट नवंबर माह में डेढ़ लाख मासिक यात्री संख्या वाले क्लब के करीब पहुंच गया है। नवंबर में 1.42 लाख यात्रियों का आवागमन हुआ। पिछले साल नवंबर में 1.21 लाख यात्रियों का मूवमेंट हुआ था।
एयरपोर्ट अथॉरिटी से मिले आंकड़ों के अनुसार, नवंबर में अलग- अलग शहरों की उड़ानों से 67,150 यात्री भोपाल पहुंचे, जबकि 75,366 यात्री रवाना हुए। इस बीच 1,008 उड़ानों के फेरे लगे। वर्तमान में प्रतिदिन यात्री संख्या साढ़े चार हजार से अधिक है। दरअसल, 27 अक्टूबर से भोपाल-पुणे फ्लाइट शुरू होने के बाद यात्रियों की संख्या में रिकॉर्ड इजाफा हुआ है। दिसंबर में गोवा के लिए उड़ान शुरू होने जा रही है। वहीं एयर इंडिया एक्सप्रेस की चार उड़ानें भी शुरू होने की संभावना है। ऐसे में यात्रियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।
राजा भोज एयरपोर्ट के डायरेक्टर रामजी अवस्थी ने बताया किराजाभोज एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। इसी के चलते यात्रियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। आने वाले दिनों में उड़ानों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है। इस साल अक्टूबर की बात करें, तो शेड्यूल और नॉन शेड्यूल की उड़ानों से कुल 1,23,906 यात्रियों का आवागमन हुआ था। उड़ानों के कुल 1,323 फेरे लगे थे। शेड्यूल और नॉन शेड्यूल की उड़ानों को मिलाकर 59,945 यात्री भोपाल पहुंचे थे, जबकि 56,643 यात्री यहां से रवाना हुए थे।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : असिस्टेंट कमांडेंट के बेटे ने उठाया खौफनाक कदम, पुलिस जांच में जुटी
- 2. CG News : आकाशीय बिजली के चपेट में आने से मासूम की मौत
- 3. UP News : मजदूर दिवस पर CM योगी का बड़ा ऐलान : 15 लाख श्रमिकों को मिलेगा आयुष्मान कार्ड, डोरमेट्री और सस्ती कैंटीन की सुविधा
- 4. LPG Commercial Gas Cylinder Price Hike: 993 रुपये बढ़ गए कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम, 3 महीनों में तीन बार की गई बढ़ोत्तरी, मई के पहले दिन महंगाई का झटका
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

