Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

तबादलों के बाद शहरों में जमे 6 हजार अतिशेष शिक्षकों को शिक्षा विभाग गांव के स्कूल में करेगा ट्रांसफर, प्रस्ताव तैयार

स्कूल शिक्षा विभाग ने इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया है।

तबादलों के बाद शहरों में जमे 6 हजार अतिशेष शिक्षकों को शिक्षा विभाग गांव के स्कूल में करेगा ट्रांसफर, प्रस्ताव तैयार
X

MP News : भोपाल। लंबे समय से शहरों में डटे शिक्षकों को अब गांव में जाकर अध्ययन कार्य करवाना होगा। स्कूल शिक्षा विभाग तबादले के बाद शहरों में जमे अतिशेष शिक्षकों को अब बिना काउंसलिंग के गांवों के स्कूलों में भेजने की तैयारी में है। ऐसे शिक्षकों की संख्या करीब छह हजार बताई जा रही है। अप्रैल में इन शिक्षकों को खाली पड़े गांवों के स्कूलों में भेजा जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया है।

MP News : गौरतलब है कि पिछले साल प्रदेश भर से शहरों के स्कूलों के करीब 22 हजार अतिशेष शिक्षकों का गांवों में तबादला किया गया था। इसके लिए काउंसलिंग की गई थी। इनमें से 16 हजार ने ही आवंटित स्कूलों में जॉइन किया है। करीब 6 हजार शिक्षक राजनीतिक या अन्य कारणों से शहरों में ही रुक गए। ऐसे में ये शिक्षक अतिशेष हो गए हैं। विभाग द्वारा तैयार प्रस्ताव के अनुसार इन शिक्षकों की पदस्थापना बिना काउंसलिंग के ही की जाएगी। आगामी अप्रैल माह में इन्हें प्रशासकीय स्थानांतरण के माध्यम से शिक्षकों की कमी वाली शालाओं में पदस्थ किया जाएगा।

MP News : पूरे मामले को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह का कहना है कि स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता के लिए विभाग प्रयासरत है। जिन स्कूलों में शिक्षकों की कमी है, उनमें अतिशेष शिक्षक वाले स्कूलों से शिक्षकों को प्रशासकीय स्थानांतरण कर भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। शिक्षकों को नियम अनुसार गांव में भेजने की तैयारी की जा रही हैं। जिन शिक्षकों का स्थानांतरण गांव के स्कूल में होगा संभवत: वह नए शैक्षणिक सत्र से गांवो के स्कूल में आमद दर्ज करवाएंगे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire