Top
Begin typing your search above and press enter to search.

ED Raids : रायपुर सहित कई जिलों में ईडी की रेड, कारोबारी विनय गर्ग के ठिकाने पर दबिश

रायपुर। ED Raids : राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में बुधवार सुबह से ही प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी कार्रवाई जारी है। रायपुर, दुर्ग, भिलाई, बिलासपुर और मुंगेली में ईडी की टीमें एक साथ सक्रिय हैं और विभिन्न ठिकानों पर

ED Raids : रायपुर सहित कई जिलों में ईडी की रेड, कारोबारी विनय गर्ग के ठिकाने पर दबिश
X

रायपुर। ED Raids : राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में बुधवार सुबह से ही प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी कार्रवाई जारी है। रायपुर, दुर्ग, भिलाई, बिलासपुर और मुंगेली में ईडी की टीमें एक साथ सक्रिय हैं और विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं।

ED Raids: यह कार्यावाही एग्रीकल्चर से जुड़े कारोबारियों के परिसरों पर की जा रही है। रायपुर के शंकर नगर क्षेत्र में विनय गर्ग नामक कारोबारी के निवास पर भी ईडी की टीम ने दबिश दी है। बताया जा रहा है कि ईडी की इस कार्रवाई में करीब 8 अधिकारी और सशस्त्र बलों के जवान शामिल हैं।

ED Raids: हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह रेड किस घोटाले या वित्तीय अनियमितता के सिलसिले में की जा रही है। अधिकारी इस विषय में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं कर रहे हैं। राजधानी रायपुर में भी कई अन्य ठिकानों पर छापेमारी चल रही है और खबर लिखे जाने तक सभी जगहों पर कार्रवाई जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire