Top
Begin typing your search above and press enter to search.

ED Raid : पंजाब में सियासी हलचल, मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED की रेड, AAP ने भाजपा पर साधा निशाना

इस दौरान केंद्रीय सुरक्षा बल भी तैनात किया गया, जिससे इलाके में चर्चा और तेज हो गई।

ED Raid : पंजाब में सियासी हलचल, मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED की रेड, AAP ने भाजपा पर साधा निशाना
X

ED Raid : चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में उस वक्त हलचल तेज हो गई, जब प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के ठिकानों पर छापेमारी की। लुधियाना स्थित उनके आवास पर सुबह-सुबह पहुंची ईडी टीम ने पूरे परिसर को घेर लिया और सघन जांच शुरू कर दी। इस दौरान केंद्रीय सुरक्षा बल भी तैनात किया गया, जिससे इलाके में चर्चा और तेज हो गई।

बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग और जमीन सौदों में कथित अनियमितताओं से जुड़े पुराने मामले को लेकर की गई है। ईडी ने न सिर्फ उनके घर बल्कि अन्य ठिकानों पर भी दबिश दी है और पूरे परिसर को सील कर जांच जारी रखी है। इससे पहले भी 7 अक्टूबर 2024 को उनके संस्थानों पर छापेमारी हो चुकी है।

इस कार्रवाई के तुरंत बाद आम आदमी पार्टी ने इसे राजनीतिक साजिश करार दिया। पार्टी के नेताओं, जिनमें सौरभ भारद्वाज शामिल हैं, ने आरोप लगाया कि यह भाजपा की “चुनावी तैयारी” का हिस्सा है। उनका कहना है कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आते हैं, वैसे-वैसे विपक्षी नेताओं पर एजेंसियों के जरिए दबाव बनाया जाता है।

गौरतलब है कि हाल ही में अशोक मित्तल के ठिकानों पर भी ईडी ने छापेमारी की थी, जिसके दो दिन बाद यह कार्रवाई सामने आई है। संजीव अरोड़ा, जो कभी राज्यसभा सांसद रह चुके हैं, वर्तमान में पंजाब सरकार में उद्योग, निवेश और ऊर्जा जैसे अहम विभाग संभाल रहे हैं और पार्टी नेतृत्व के करीबी माने जाते हैं।

फिलहाल ईडी की जांच जारी है, जबकि इस पूरे घटनाक्रम ने पंजाब की सियासत को गरमा दिया है और आने वाले दिनों में इस मामले पर राजनीतिक बयानबाजी और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire