Breaking News
Create your Account
ED raid Kolkata: चुनाव से पहले ED का बड़ा एक्शन, ममता के करीबी DCP के घर छापा
- Pradeep Sharma
- 19 Apr, 2026
ED raid Kolkata: पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले ED की बड़ी कार्रवाई, कोलकाता में DCP शांतनु सिन्हा के घर समेत कई ठिकानों पर छापेमारी। जानिए पूरा मामला और PMLA जांच की डिटेल।
ED raid Kolkata: नई दिल्ली/कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में रविवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय ने कोलकाता के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।
ED raid Shantanu Sinha: ईडी की टीम ने बल्लीगंज स्थित कोलकाता पुलिस के उपायुक्त शांतनु सिन्हा बिस्वास के आवास पर छापा मारा। इसके अलावा बेहाला इलाके में सन एंटरप्राइज के प्रबंध निदेशक जॉय कामदार के घर पर भी कार्रवाई की गई।
ed-raid-kolkata-shantanu-sinha-raid-west-bengal-election-ed-action
West Bengal Election, Mamata Banerjee: सूत्रों के अनुसार, गोलपार्क स्थित शांतनु सिन्हा के आवास के साथ ही पास में मौजूद एक सरकारी प्रशिक्षण केंद्र को भी जांच के दायरे में लिया गया, हालांकि वह केंद्र सुबह से बंद बताया गया।
Mamata Banerjee news: ममता बनर्जी के करीबी माने जाते हैं सिन्हा
शांतनु सिन्हा को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का करीबी अधिकारी माना जाता है। हाल ही में उन्हें राज्य सरकार के धरने के दौरान मुख्यमंत्री के मंच पर भी देखा गया था। उस समय कोलकाता पुलिस ने स्पष्ट किया था कि वे सुरक्षा व्यवस्था के तहत वहां मौजूद थे।
coal scam investigation: पीएमएलए के तहत जांच
ईडी यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत कर रही है। कोयला घोटाले से जुड़े मामले में एजेंसी ने 28 मार्च 2026 को शांतनु सिन्हा को नोटिस जारी किया था और 6 अप्रैल को पूछताछ के लिए बुलाया था। हालांकि, उन्होंने समन को चुनौती देते हुए हाई कोर्ट का रुख किया था। इसके अलावा मेडिकल एनआरआई कोटा एडमिशन घोटाले में भी ईडी ने उन्हें तलब किया था।
Income Tax raid TMC पहले भी हो चुकी है आयकर विभाग की छापेमारी
इससे पहले आयकर विभाग ने तृणमूल कांग्रेस विधायक देबाशीष कुमार के आवास, पार्टी कार्यालय और चुनाव कार्यालय पर छापेमारी की थी। वहीं, भवानीपुर में मुख्यमंत्री के नामांकन प्रस्तावक मिराज शाह के एल्गिन रोड स्थित घर पर भी रेड डाली गई थी। चुनाव से पहले केंद्रीय एजेंसियों की इस तरह की लगातार कार्रवाई ने राज्य की सियासत को गरमा दिया है और आने वाले दिनों में यह मुद्दा और तूल पकड़ सकता है।
Related Posts
More News:
- 1. Chahal-Taniya Controversy : ‘क्यूट’ मैसेज से शुरू हुआ विवाद अब कोर्ट तक पहुंचा, युजवेंद्र चहल ने एक्ट्रेस तानिया चटर्जी पर मानहानि का किया केस
- 2. Bihar Breaking: सम्राट चौधरी बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने:JDU से विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने डिप्टी CM पद की शपथ ली, जानें कब होगा मंत्रिमंडल का विस्तार
- 3. CG News : युवक ने BSNL टावर से कूदकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस
- 4. UP News : सांप के डसने से छात्र की मौत, जिंदगी की आस में 7 घंटे तक गंगा नदी में लकड़ी से बांध के रखा शव; फिर मची चीख-पुकार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

