Create your Account
सीजी ब्रेकिंग: ईडी की रेड खत्म, रायपुर लौटे अफसर, भूपेश बघेल बोले– सब षड्यंत्र का हिस्सा, बताया तलाशी में क्या मिला, पढ़ें पूरी खबर
- Pradeep Sharma
- 10 Mar, 2025
भिलाई/रायपुर। ED raid: प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पदुमनगर भिलाई तीन निवास पर छापा की कार्यवाही के बाद रायपुर रवाना हो गई। इसके बाद भूपेश बघेल अपने बंगले से निकलकर बाहर आकर
भिलाई/रायपुर। ED raid: प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पदुमनगर भिलाई तीन निवास पर छापा की कार्यवाही के बाद रायपुर रवाना हो गई। इसके बाद भूपेश बघेल अपने बंगले से निकलकर बाहर आकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, भाजपा घबरा गई है। बघेल ने बताया ईडी के पास किसी तरह का कोई सबूत नहीं है, यह सब षड्यंत्र का हिस्सा है। कांग्रेस पार्टी और मेरे खिलाफ षड्यंत्र किया जा रहा है।
ED raid: पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा, ईडी अधिकारियों को मेरे निवास से कुछ नहीं मिला है। मेरे घर की तलाशी में मंतूराम और पुनीत गुप्ता के बातचीत की पेनड्राइव मिली है। अभिषेक सिंह के कंपनी का बांड पेपर मिला है, जिसका नाम सुनते ही छोड़ दिया गया। कांग्रेस नेताओं को बदनाम करने की कोशिशें हो रही है।
ED raid: बघेल ने कहा, सुबह-सुबह ईडी की टीम मेरे घर पहुंची, मैं घर पर उस वक्त चाय पीते हुए अखबार पढ़ रहा था। ईडी के अधिकारियों ने कहा कि हम सर्च करने आए हैं। मैंने कहा कि सर्च वारंट कहां है। ईडी के अधिकारियों ने कहा, लेकर आ रहे हैं। बघेल ने कहा, कवासी लखमा ने सदन में सवाल पूछ लिया था तो उसके घर ईडी की टीम आ गई थी, एक सवाल मैंने पूछ लिया था तो मेरे घर ईडी की टीम आ गई।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : 70 सांदीपनि विद्यालयों का होगा लोकार्पण : CM डॉ. मोहन बोले- उत्सव की तरह मनेगा कार्यक्रम, हर छात्र की हो सहभागिता
- 2. IND vs SL : श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट मैच खेलेगी टीम इंडिया, सीरीज का शेड्यूल जारी
- 3. CG Breaking : जल संसाधन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फैसला, जितेन्द्र कुमार नेताम को प्रमुख अभियंता का अतिरिक्त प्रभार
- 4. MP: एमपी के शिवपुरी में बनेंगी मिसाइलें, गोला बारूद और बम, 2500 करोड़ के निवेश से मिलेंगे हजारों रोजगार, सीएम मोहन यादव ने किया शिलान्यास
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

