Top
Begin typing your search above and press enter to search.

ED Raid: सुकमा में ईडी का बड़ा छापा, पूर्व मंत्री और अन्य नेताओं के ठिकानों पर छानबीन जारी

ED Raid: सुकमा में ईडी का बड़ा छापा, पूर्व मंत्री और अन्य नेताओं के ठिकानों पर छानबीन जारी
X

ED Raid: सुकमा: सुकमा जिले में आज सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा समेत अन्य प्रमुख नेताओं और ठेकेदारों के ठिकानों पर छापेमारी की है। ईडी ने कुल चार स्थानों पर एक साथ छापा मारा, जिसमें कवासी लखमा का गृह निवास नागारास भी शामिल है। इसके अलावा, नगर पालिका अध्यक्ष राजू साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी और ठेकेदार RSSB के घरों पर भी ईडी ने छानबीन की।

ED Raid: ईडी की छापेमारी के दौरान बड़ी संख्या में CRPF जवानों की तैनाती की गई है। यह कार्रवाई सुबह के समय शुरू हुई, और अभी तक इसकी जांच जारी है। अधिकारियों के अनुसार, यह छापेमारी कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के सिलसिले में की जा रही है, और इस मामले में कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों की बरामदगी की संभावना जताई जा रही है।

ED Raid: ईडी की इस कार्रवाई को लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है, और कई सवाल उठने लगे हैं। छापे की कार्रवाई के बाद स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा बलों ने क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी है, और जांच के संबंध में जल्द ही और जानकारी सामने आने की संभावना है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire