Top
Begin typing your search above and press enter to search.

ED: क्रिकेटर अजहरुद्दीन को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने थमाया नोटिस, इस मामले में पूछताछ के लिए बुलाया

In a significant development, the Enforcement Directorate (ED) has summoned former cricketer and Congress leader Mohammad Azharuddin in relation to a money laundering case involving the Hyderabad Cricket Association (HCA).

ED: क्रिकेटर अजहरुद्दीन को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने थमाया नोटिस, इस मामले में पूछताछ के लिए बुलाया
X
नई दिल्ली/हैदराबाद। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार को हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन (एचसीए) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस नेता मोहम्मद अजहरुद्दीन को तलब किया है। अजहरुद्दीन पहले एचसीए के अध्यक्ष रह चुके हैं। उनपर अपने कार्यकाल के दौरान धन की हेराफेरी करने का आरोप है। कांग्रेस नेता को जारी किया गया यह पहला समन है, जिसके तहत उन्हें आज जांच एजेंसी के सामने पेश होना है।

यह मामला हैदराबाद के उप्पल में राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम के लिए डीजल जनरेटर, अग्निशमन प्रणाली और कैनोपी की खरीद के लिए आवंटित 20 करोड़ रुपये की कथित हेराफेरी से संबंधित है। यह जांच हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन (एचसीए) में कथित वित्तीय अनियमितताओं से जुड़ी है जिसको लेकर ईडी ने पिछले साल नवंबर में छापेमारी की थी।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire