Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Ebola Virus: WHO ने इबोला को ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी किया घोषित, भारत सरकार की एडवाइजरी जारी, इन देशों की यात्रा से बचने की सलाह

Ebola Virus: WHO ने इबोला को ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी किया घोषित, भारत सरकार की एडवाइजरी जारी, इन देशों की यात्रा से बचने की सलाह
X

Ebola Virus: नई दिल्ली: अफ्रीकी देशों में इबोला वायरस के बढ़ते मामलों ने पूरी दुनिया की चिंता बढ़ा दी है। इसी को देखते हुए भारत सरकार ने अपने नागरिकों के लिए नई ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। सरकार ने लोगों को फिलहाल डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ द कांगो, युगांडा और दक्षिण सूडान की गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी है।

WHO ने घोषित किया स्वास्थ्य आपातकाल

विश्व स्वास्थ्य संगठनने इबोला के मौजूदा प्रकोप को “अंतरराष्ट्रीय चिंता का सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल” घोषित किया है। वहीं अफ्रीका रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र ने भी इसे महाद्वीपीय सुरक्षा के लिए बड़ा स्वास्थ्य खतरा माना है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की चेतावनी

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने रविवार को जारी एडवाइजरी में कहा कि जो भारतीय नागरिक इन देशों में रह रहे हैं या यात्रा कर रहे हैं, वे स्थानीय स्वास्थ्य एजेंसियों के निर्देशों का सख्ती से पालन करें और अतिरिक्त सावधानी बरतें। सरकार ने स्पष्ट किया है कि अगली सूचना तक इन देशों की गैर-जरूरी यात्रा टालना बेहतर होगा।

भारत में अभी तक कोई मामला नहीं

सरकार ने राहत देते हुए बताया कि भारत में अब तक बुंडिबुग्यो स्ट्रेन से जुड़े इबोला वायरस का कोई मामला सामने नहीं आया है। हालांकि, हवाई अड्डों और प्रवेश बिंदुओं पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

बेहद खतरनाक है इबोला वायरस

इबोला एक गंभीर वायरल बीमारी है, जिसमें मृत्यु दर काफी अधिक होती है। विशेषज्ञों के अनुसार, इस बार फैल रहे बुंडिबुग्यो स्ट्रेन के लिए फिलहाल कोई स्वीकृत वैक्सीन या विशेष इलाज उपलब्ध नहीं है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire