Earthquake: भूकंप के तेज झटकों से हिला जापान, सुनामी का अलर्ट
Earthquake: दक्षिण-पश्चिमी जापान में सोमवार को 6.9 तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया। देश की मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, स्थानीय समयानुसार रात नौ बजकर 19 मिनट पर भूकंप आने के तुरंत

टोक्यो। Earthquake: दक्षिण-पश्चिमी जापान में सोमवार को 6.9 तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया। देश की मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, स्थानीय समयानुसार रात नौ बजकर 19 मिनट पर भूकंप आने के तुरंत बाद, दक्षिण-पश्चिमी द्वीप क्यूशू में मियाजाकी प्रांत के साथ-साथ पास के कोची प्रांत के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई। अब तक किसी बड़े नुकसान की जानकारी नहीं मिली है।
Earthquake: भूकंप का केंद्र मियाजाकी प्रांत में था। फिलहाल किसी तरह के नुकसान का पता नहीं चल पाया है। भूकंप की दृष्टि से बेहद संवेदनशील रिंग ऑफ फायर पर स्थित होने के कारण जापान में अक्सर भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं। इससे पहले तिब्बत में भूकंप के तेज झटके गए थे।
Earthquake: बता दें कि सात जनवरी को तिब्बत में आए भूकंप की तीव्रता 7.1 थी। इस भूकंप में कम से कम 126 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं जापान में भूकंप आना आम बात मानी जाती है। यहां हल्के भूकंप अकसर आया करते हैं। दरअसल यह प्रशांत बेसिन में स्थित दे है। ऐसे में टेक्टोनिक प्लेटें टकराती रहती हैं।
Earthquake: रिपोर्ट्स में बताया गया कि भूकंप के बाद मियाजाकी में ऊंची लहरें देखी गई हैं। भूकंप की गहराई करीब 37 किलोमीटर थी। इससे पहले बीते साल आठ अगस्त को क्यूशू और शिकोकू में दो शक्तिशाली भूकंप आए थे।


