Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Earthquake in Tibet: तिब्बत में भूकंप: 32 की मौत, 38 घायल, भारत में भी महसूस हुए झटके

Earthquake in Tibet: तिब्बत में भूकंप: 32 की मौत, 38 घायल, भारत में भी महसूस हुए झटके
X

Earthquake in Tibet: नई दिल्ली/तिब्बत: तिब्बत में आज भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए, जिससे 32 से अधिक लोगों की मौत हो गई और 38 लोग घायल हो गए। चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र (सीईएनसी) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 6.8 मापी गई, जो तिब्बत के शिजांग शहर के डिंगरी काउंटी में आया था। भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई में था, और इसके स्थान का संयोग 28.5 डिग्री उत्तरी अक्षांश तथा 87.45 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था।

Earthquake in Tibet: शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, इस भूकंप में 32 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और 38 लोग घायल हुए हैं। इससे पहले, नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया कि तिब्बत क्षेत्र के शिजांग में सुबह 6:30 बजे 7.1 तीव्रता का भूकंप आया था, जो 10 किलोमीटर की गहराई पर था। इसके बाद, 7:02 बजे 4.7 तीव्रता, 7:07 बजे 4.9 तीव्रता और 7:13 बजे 5 तीव्रता के झटके महसूस किए गए, जिससे स्थानीय लोग अपने घरों को छोड़कर खुले स्थानों की ओर दौड़ पड़े।

Earthquake in Tibet: भारत में भी महसूस हुए भूकंप के झटके

तिब्बत में आए भूकंप के झटके भारत के कई राज्यों में भी महसूस किए गए। खासकर बिहार में इन झटकों का असर अधिक था। इसके अलावा असम, सिक्किम और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। इन झटकों के बाद लोग डरे-सहमे अपने घरों से बाहर निकल आए। यूएसजीएस भूकंप के अनुसार, भूकंप का केंद्र लोबुचे से 93 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में था। भूकंप के कारण तिब्बत और भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों में तनाव बढ़ गया है, और स्थानीय प्रशासन राहत कार्यों में जुटा हुआ है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire