Breaking News
Create your Account
Earthquake in Rohtak: रोहतक में महसूस हुए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता
Earthquake in Rohtak: रोहतक। हरियाणा के रोहतक जिले में रविवार दोपहर भूकंप के हल्के झटकों से लोग कुछ देर के लिए सहम गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.3 दर्ज की गई। दोपहर करीब 12 बजकर 13 मिनट पर आए इन झटकों को शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में महसूस किया गया।
Earthquake in Rohtak: मिली जानकारी के अनुसार, भूकंप का केंद्र रोहतक से लगभग 17 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व दिशा में सांपला और इस्माईला गांव के बीच स्थित था। भूकंप का अक्षांश 28.78 और देशांतर 76.73 रिकॉर्ड किया गया, जबकि इसकी गहराई करीब 5 किलोमीटर बताई जा रही है। कम गहराई पर आए झटकों के कारण आसपास के क्षेत्रों में भी कंपन महसूस हुआ।
Earthquake in Rohtak: झटके महसूस होते ही कई लोग एहतियातन अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। कुछ देर के लिए लोगों में अफरा-तफरी का माहौल रहा, हालांकि भूकंप की तीव्रता कम होने के कारण किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : खेलते-खेलते हो गया हादसा, बच्ची की शरारत से एक परिवार के 10 लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती
- 2. IND vs PAK : अभिषेक खेलेंगे या नहीं? सूर्यकुमार ने किया ऐलान, पाक कप्तान को दिया जवाब
- 3. Nigerian mine accident: नाइजीरिया के खदान बड़ा हादसा, जहरीली गैस रिसाव से 37 की मौत, 26 घायल
- 4. CG Cabinet Meeting: साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, होली के पहले किसानों के खाते में आएगी धान की अंतर राशि, जाने अन्य निर्णय
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

