Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Earthquake in China: पाकिस्तान और तुर्की के बाद अब चीन में भूकंप के झटके, इतनी मापी गई तीव्रता

Earthquake in China: पाकिस्तान और तुर्की के बाद अब चीन में भूकंप के झटके, इतनी मापी गई तीव्रता
X

Earthquake in China: नई दिल्ली: चीन में शुक्रवार सुबह 6:29 बजे (भारतीय समयानुसार) भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NSC) के अनुसार, रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.5 थी। भूकंप का केंद्र म्यांमार से सटे इलाके में, 10 किमी की गहराई पर था, जिसके अक्षांश 25.05 उत्तर और देशांतर 99.72 पूर्व थे। फिलहाल, किसी नुकसान की खबर नहीं है।

Earthquake in China: इससे पहले, शुक्रवार रात 12:47 बजे अफगानिस्तान में 4.0 तीव्रता का भूकंप आया। इसके झटके हल्के थे और कोई हानि नहीं हुई। वहीं, 12 मई को पाकिस्तान के बलूचिस्तान में 4.6 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। यह दोपहर 1:26 बजे (स्थानीय समय) आया, जिसका केंद्र 10 किमी गहराई पर था। अक्षांश 29.12 उत्तर और देशांतर 67.26 पूर्व रहा।

Earthquake in China: गुरुवार को तुर्की के कोन्या प्रांत में 5.2 तीव्रता का भूकंप आया। तुर्की के आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, यह मध्यम श्रेणी का था और दोपहर बाद महसूस हुआ।

Earthquake in China: पिछले एक सप्ताह में अफगानिस्तान, चीन, तुर्की और पाकिस्तान सहित कई देशों में भूकंप के झटके दर्ज किए गए। सौभाग्यवश, इनमें से किसी भी घटना में जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire