Breaking News
MP: जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ICC digital views: T20 World Cup ने रचा इतिहास, ICC के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर व्यूज की रिकॉर्ड बढ़ोतरी
Create your Account
Earthquake in Afghanistan: म्यांमार के बाद अफगानिस्तान में भूकंप के झटके,सुबह सुबह कांपी धरती
- Pradeep Sharma
- 29 Mar, 2025
Earthquake in Afghanistan: म्यांमार और थाईलैंड में भूकंप से हुई तबाही के बाद अब अफगानिस्तान में भी धरती हिल गई है। शनिवार तड़के सुबह 4:51 बजे अफगानिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता
काबुल। Earthquake in Afghanistan: म्यांमार और थाईलैंड में भूकंप से हुई तबाही के बाद अब अफगानिस्तान में भी धरती हिल गई है। शनिवार तड़के सुबह 4:51 बजे अफगानिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.3 मापी गई है। भूकंप के कारण लोग घबरा गए और उनकी नींद टूट गई। हालांकि, अब तक किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।
Earthquake in Afghanistan: नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, अफगानिस्तान में 4.3 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका केंद्र जमीन से 221 किलोमीटर गहराई में था। भूकंप के झटकों के कारण घरों में रखी वस्तुएं हिलने लगीं, बल्ब और पंखे कांपते रहे, और लोगों के बिस्तर भी हिलने लगे। घबराकर कई लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। फिलहाल, किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।
Earthquake in Afghanistan: म्यांमार में एक के बाद एक भूकंप झटके
शुक्रवार को म्यांमार और थाईलैंड के बैंकॉक में आए विनाशकारी भूकंप के बाद, अब एक और भूकंप महसूस किया गया है। म्यांमार में 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिसके महज 12 मिनट बाद 6.4 तीव्रता का आफ्टरशॉक दर्ज किया गया। थाईलैंड में भी इसके तेज झटके महसूस किए गए। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप का केंद्र सागाइंग शहर से 16 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में था और यह 10 किलोमीटर की गहराई में उत्पन्न हुआ।
Earthquake in Afghanistan: चीन से लेकर भारत तक भूकंप
जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) के अनुसार, भूकंप का केंद्र मांडले शहर के पास था और इसकी गहराई 10 किलोमीटर थी। इसके झटके पूर्वोत्तर भारत और चीन के कुछ हिस्सों में भी महसूस किए गए। दिल्ली-एनसीआर में भी धरती लंबे समय तक हिलती रही। म्यांमार की राजधानी नेपीडॉ और सबसे बड़े शहर यंगून में भूकंप के तीव्र झटके महसूस किए गए।
Earthquake in Afghanistan: करीब 150 की हुई मौत
रिपोर्टों से पता चला है कि मांडले क्षेत्र में कुछ इमारतें ढह गई हैं, मांडले और यंगून के बीच कई सड़कें क्षतिग्रस्त और टूट गई हैं. बैंकॉक में, भूकंप के झटके महसूस होने पर स्थानीय लोग इमारतों से बाहर निकलकर सड़कों पर भागे। बैंकॉक पुलिस ने बताया कि शुक्रवार दोपहर को थाई राजधानी में 7.7 तीव्रता का भूकंप आने से एक निर्माणाधीन ऊंची इमारत ढह गई. म्यांमार और थाईलैंड में भूकंप से करीब 150 से अधिक लोगों की मौत हो गई है।
Earthquake in Afghanistan: पीएम मोदी ने गहरी चिंता व्यक्त की, भेजी मदद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने म्यांमार और थाईलैंड में आए भीषण भूकंप पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने दोनों देशों की सरकारों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है। शुक्रवार को अपने बयान में पीएम मोदी ने कहा, “म्यांमार और थाईलैंड में भूकंप के बाद की स्थिति को लेकर चिंतित हूं। मैं वहां के लोगों की सुरक्षा और कुशलता के लिए प्रार्थना करता हूं। भारत हर संभव मदद देने के लिए तैयार है।
Related Posts
More News:
- 1. land compensation scam: मैनपाट में 19 करोड़ का जमीन मुआवजा घोटाला उजागर, तहसीलदार–पटवारी अटैच
- 2. CG News : नक्सलियों की साजिश नाकाम, स्टेट हाईवे-63 पर 30 किलो का IED बरामद, कंट्रोल्ड ब्लास्ट से निष्क्रिय
- 3. India-US Ties: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद जयशंकर-रुबियो की मुलाकात, आर्थिक-रणनीतिक साझेदारी को मजबूती देने पर जोर
- 4. UK: उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा, कालसी के क्वानू में हिमाचल रोडवेज बस खाई में गिरी, 3 की मौत, रेस्क्यू जारी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

