Begin typing your search above and press enter to search.
ई-रिक्शा चालक की ईंट-पत्थरों से निर्मम हत्या, स्कूल परिसर में खून से लथपथ मिली लाश

बिलासपुर: बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र में एक ई-रिक्शा चालक की हत्या का मामला सामने आया है। चालक की लाश खून से सनी हुई चिंगराजपारा स्कूल परिसर में पाई गई।
जानकारी के अनुसार, सत्यनारायण यादव पर ईंट और पत्थरों से हमला किया गया था, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या की इस वारदात इलाके में सनसनी फैल चुकी है। सुबह के समय जब स्थानीय लोगों ने स्कूल परिसर में लाश देखी, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया।
मौके पर पहुंची पुलिस:
सूचना मिलने के बाद सरकंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की है। हत्या का मकसद अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और सबूत इकट्ठे किए हैं।
मृतक सत्यनारायण यादव, लिंगियाडीह का निवासी था और ई-रिक्शा चलाकर अपना जीवन यापन करता था। फिलहाल पुलिस सत्यनारायण के पारिवारिक और सामाजिक संबंधों की भी जांच कर रही है, ताकि इस निर्मम हत्या के पीछे की सच्चाई का पता लगाया जा सके।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


